Jammu And Kashmir: साल 2022 में कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कुल 93 मुठभेड़ की घटनाएं सामने आई हैं। इन मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 42 विदेशी आतंकी समेत कुल 172 दहशतगर्दों को ढेर किया है। ADGP कश्मीर विजय कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी है।
विजय कुमार ने बताया कि वर्ष 2022 के दौरान कश्मीर में कुल 93 सफल मुठभेड़ हुए, जिसमें 42 विदेशी आतंकवादियों सहित 172 आतंकवादी मारे गए। LeT/TRF आतंकी संगठन के सबसे ज्यादा 108 आतंकियों को मार गिराया गया। इसके बाद आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के 35 आतंकियों को मार गिराया गया, हिजबुल मुज्जाहिद्दीन के 22, अल-बद्र के 4 और AGuH आतंकी संगठन के 3 आतंकियों का सफाया किया गया।
आतंकियों की भर्ती में 37 प्रतिशत गिरावट
इस वर्ष आतंकवादी रैंकों में 100 नई भर्तियों में पिछले वर्ष की तुलना में 37% की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम 74 लश्कर में शामिल हुए। कुल भर्ती में से 65 आतंकवादी मुठभेड़ में मार गिराए गए जबकि 17 आतंकवादी गिरफ्तार किए गए। एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि 18 आतंकवादी अभी भी सक्रिय हैं।
एडीजीपी कश्मीर का हवाला देते हुए कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, “2022 के दौरान कश्मीर में कुल 93 सफल मुठभेड़ हुईं, जिसमें 42 विदेशी आतंकवादियों सहित 172 आतंकवादी मारे गए। अधिकतम आतंकवादी लश्कर/टीआरएफ (108) संगठन के थे।
3 कश्मीर पंडितों समेत 29 लोगों की आतंकियों ने की हत्या
पुलिस ने बताया कि 2022 में आतंकवादियों द्वारा मारे गए कुल 29 नागरिकों में 21 स्थानीय (3 कश्मीरी पंडित और 15 मुस्लिम सहित 6 हिंदू) और अन्य राज्यों के 08 नागरिक शामिल हैं। बासित डार और आदिल वानी को छोड़कर इन आतंकी अपराधों में शामिल सभी आतंकवादियों को मार गिराया गया है, जो बच गए उन्हें जल्द ही मार गिराया जाएगा।
भारी मात्रा में हथियार भी बरामद
इस वर्ष भारी मात्रा में हथियार (360) मुठभेड़ों और मॉड्यूल के भंडाफोड़ के दौरान बरामद किए गए जिनमें 121 एके सीरीज की राइफलें, 08 एम4 कार्बाइन और 231 पिस्तौल शामिल हैं। इसके अलावा, आईईडी, स्टिकी बम और ग्रेनेड की समय पर जब्ती से बड़ी आतंकी घटनाएं टल गईं।
संबंधित खबरें
माउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
34 mins agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
3 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
3 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
3 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
3 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
3 hrs agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
10 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
11 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
11 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines