हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हुबली में रोड शो के दौरान माला लेकर पीएम मोदी के बेहद करीब पहुंचा युवक, सुरक्षा में भारी चूक, देखें वीडियो

विज्ञापन
हुबली में पीएम मोदी

National Youth Day 2023: कर्नाटक के हुबली में गुरुवार को रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक हुई है। रोड शो के दौरान एक शख्स माला लेकर अचानक उनके वाहन के बेहद नजदीक पहुंच गया। इतना ही नहीं शख्स ने पीएम को माला पहनाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हरकत करते हुए उसे एक किनारे किया।

रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क के दोनों तरफ खड़े होकर उनका अभिवादन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने हुबली में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया। महोत्सव में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा आज अमृत काल में हमें अपने कर्तव्यों पर बल देते हुए और समझते हुए देश को आगे बढ़ाना है। इसके लिए युवाओं में स्वामी विवेकानंद से बड़ी प्रेरणा है। मैं इस अवसर पर उन्हें नमन करता हूं।

विज्ञापन

युवा महोत्सव देश के सभी हिस्सों की विविध संस्कृतियों को एक मंच प्रदान करता है। यह प्रतिभागियों को एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना में बांधता है। इस साल राष्ट्रीय युवा महोत्सव 12 से 16 जनवरी तक कर्नाटक के हुबली में आयोजित किया जा रहा है। इसका विषय ‘विकसित युवा, विकसित भारत’ है।

 

महोत्सव में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था गीता-रामायण पढ़ने से पहले फुटबॉल खेलो… जो ‘नरेंद्र’ (स्वामी विवेकानंद) की सोच थी वो दूसरा नरेंद्र (पीएम मोदी) पूरी कर रहा है। गौरतलब है कि महोत्सव के दौरान युवा शिखर सम्मेलन का आयोजन भी होगा। जिसमें जी-20 के अलावा काम, उद्योग और नवाचार के भविष्य, 21 वीं सदी के कौशल, जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम में कमी, लोकतंत्र और शासन में साझा भविष्य और स्वास्थ्य व कल्याण जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन

विश्व बंधुत्व का संदेश 

राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन हर साल हमारे प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति का विश्व बंधुत्व का संदेश प्रदान करने के लिए किया जाता है। यह दिन देश के युवाओं के लिए मनाया जाता है, और उन्हें विवेकानंद के विचारों और दर्शन को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह भारत का 26वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola