पणजी : गोवा में बीते दिन एक रूसी पर्यटक ने 3 अन्य को कुचल दिया, जो भारतीय थे। इस दर्दनाक घटना में तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वाकया उस वक्त का है, जब ये एक पब से निकल रहे थे। हालांकि हादसे के बाद रूसी युवक के द्वारा ड्राइव की जा रही कार भी नाले में जा गिरी और उसे भी चोटें आई हैं। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है और डॉक्टर्स ने उसके नशे में होने की पुष्टि की है।
मृतकों में एक नासिक का तो दो हैदराबाद के
यह वारदात शनिवार तड़के पणजी से लगभग 18 किलोमीटर उत्तर में स्थित अरपोरा में ‘ट्वेंटी थ्री’ नामक रेस्तरां के पास घटी है। मृतकों की पहचान नासिक के 46 वर्षीय महेश शर्मा, हैदराबाद से 46 वर्षीय दिलीपकुमार बंग और 48 वर्षीय मनोज कुमार सोनी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार ये तीनों अपने एक चौथे साथी के साथ गोवा में छुट्टियां मनाने आए हुए थे। रातभर एक साथ रहकर मस्ती करने के बाद करीब 3 बजे जब पब से निकलकर गाड़ी में बैठ रहे थे तो एक कार इन्हें रौंदती हुई आगे जाकर नाले में गिर गई। घायलों को आनन-फानन में उत्तरी गोवा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन सभी को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरी ओर इस हादसे के लिए जिम्मेदार कार के ड्राइवर को भी चोटें आई हैं।
यह भी पढ़ें : दिल्ली के पंजाबी बाग में पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के घर के बाहर फायरिंग, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम आया सामने
रूसी युवक पर गैर इरातन हत्या का केस दर्ज
पुलिस के मुताबिक कार चला रहे इस युवक की पहचान रूस के 27 वर्षीय एंटोन बायचकोव के रूप में हुई है। फिलहाल अब गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। डॉक्टर्स ने उसके नशे में होने की पुष्टि की है, जिसके चलते पुलिस ने उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि मापुसा के पुलिस उपाधीक्षक जिवबा दलवी के बयान से हुई है। उन्होंने कहा कि बाइचकोव तेज गति से हैचबैक में आगे बढ़ रहा था। कार के नाले में गिरने के बाद वह उसमें फंस गया था। सूचना के बाद अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं ने उसे बचा लिया।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस के विजय जुलूस में युवक को मारी गोली; मची अफरा-तफरी, जानें कहां का है वाकया
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
1 hr agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
2 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
4 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
4 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
5 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
6 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
7 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
7 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
7 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines