हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पूर्वी लद्दाख-सिक्किम में होंगे ड्रोन तैनात, इन पर रहेगी नजर

विज्ञापन
ड्रोन की प्रतीकात्मक फोटो

लद्दाख: भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख-सिक्किम में ड्रोन तैनात करने का निर्णय किया है। इससे चीन की हरकतों पर नजर रखने में मदद मिलेगी। जानकारी के मुताबिक जो ड्रोन तैनात किए जाएंगे वह 48 घंटे तक लगातार काम करने की क्षमता रखते हैं।

रक्षा मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक पूर्वी लद्दाख और सिक्किम के क्षेत्रों में चीनी सैन्य गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अच्छी क्वालिटी व लंबे समय तक बैटरी बैकअप वाले आधुनिक ड्रोन तैनात करने की तैयारी है। इससे देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के बाद चीन की हर चहलकदमी पर निगरानी की जा सकेगी।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक एक ड्रोन पूर्वी लद्दाख सेक्टर और दूसरा पूर्व में चिकन नेक सेक्टर के करीब तैनात किया जाएगा। यह ड्रोन सैटेलाइट संचार लिंक के साथ मिले होंगे और उनके सेंसर बेहद उन्नत हैं। जिससे एचडी क्वालिटी की वीडियो दिखाई पड़ेगी। बताया जा रहा है कि नए ड्रोन मारक क्षमताओं से लैस नहीं हैं। लेकिन जरूरत पड़ने पर उन्हें इसके लिए तैयार किया जा सकता है। बता दें इससे पहले भारतीय सेना पूर्वी लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश क्षेत्र तक ड्रोन से नजर रख रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola