Hit and Run Law Protest Video: देशभर के बाजारों में आज फल-सब्जी और दूध के दाम अचानक बढ़ गए हैं। वहीं पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही है। आखिर क्या कारण है कि देश में फल-सब्जी और दूध के दाम अचानक बढ़ गए हैं। जबकि ना तो कोई आसमानी आफत है या ना ही कोई आपदा। आइये जानते हैं अचानक क्यों बिगड़ गया आपके रसोई का बजट?
यह भी पढ़ेंः Hit and Run: ट्रक ड्राइवरों के विरोध प्रदर्शन से पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें, कई राज्यों में काट रहे बवाल
दरअसल इस अघोषित महंगाई का कारण ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल है। क्योंकि देशभर के ट्रक ड्राइवर केंद्र सरकार के हिट एंड रन केस में नए कानूनी प्रावधानों के कारण सोमवार से ही हड़ताल पर है। ऐसे में जरूरी वस्तुओं के दाम देशभर में बढ़ गए हैं। उधर एमपी-राजस्थान और पंजाब में तो पेट्रोल पंप सुखने की कगार पर है। वहीं जहां पेट्रोल बचा है वहां दोपहिया वाहन चालकों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है। वहीं कई जगहों पर प्रशासन ट्रक ड्राइवरों को समझा बुझाकर आपूर्ति बहाल करने में जुटा है।
हड़ताल पर आज होगा निर्णय
हिट एंड रन मामलों पर नए कानून के खिलाफ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशनों, ड्राइवरों के विरोध पर ऑल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कपूर ने कहा कि सरकार से हमारी एकमात्र मांग यह है कि यह निर्णय हमारे साथ विचार.विमर्श के बाद लिया जाना चाहिए था। इस पर किसी से कोई चर्चा नहीं हुई और न ही किसी से इस बारे में पूछा गया।
ऑल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सदस्यों की ओर से किसी विरोध की घोषणा नहीं की गई है। इस मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए। विरोध कभी कोई समाधान नहीं निकल सकता। हमें विश्वास है कि सरकार हमारे सदस्यों के साथ बातचीत करेगी और बाद में इस पर निर्णय लेगी।
यह भी पढ़ेंः भारत के लिए क्यों अहम है लाल सागर? 80% व्यापार इस रूट से, अब 5 वाॅरशिप तैनात कर जहाजों को दे रहा सुरक्षा
आम आदमी ऐसे होगा प्रभावित
उधर ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के अध्यक्ष अमृतलाल मदान ने कहा कि अभी ट्रांसपोटर्स ने हड़ताल की घोषणा नहीं की है। हड़ताल को लेकर फैसला आज दिल्ली में होने वाली बैठक में होगा। अभी ट्रक ड्राइवर अपनी स्वेच्छा से हड़ताल में हिस्सा ले रहे हैं। भारत में हर साल 97 लाख से ज्यादा ट्रक ड्राइवर 105 अरब किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करते हैं। ऐसे में हड़ताल के कारण दूध, फल-सब्जी और अन्य सामान की आवाजाही बंद हो जाएगी। इसका सीधा असर कीमतों पर पड़ेगा।
संबंधित खबरें
इंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
43 mins agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
47 mins agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
1 hr agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 hr agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
2 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
3 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह ने पार्टी से दिया इस्तीफा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines