Kerala Boy Killed Mother Brother: मामूली-सी बातों पर आजकल लोगों के सिर खून ऐसे सवार हो जाता है कि वे रिश्ते तक भूल जाते हैं। कई लोग तो दरिंदगी की हदें तक पार कर जाते हैं। ऐसी ही एक दरिंदगी से भरी वारदात की कहानी सामने आई है, जिसके बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। एक शख्स ने पारिवारिक विवाद में अपनी मां की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी थी।
इस जुर्म के लिए उसे उम्रकैद की सजा हुई। 19 साल से वह जेल में था, लेकिन तब उसके सिर पर सवार हुआ खून जेल में रहकर भी ठंडा नहीं हुआ, बल्कि उसे पैरोल मिली और वह बाहर आया तो छोटे भाई से भिड़ गया। इतना ही नहीं, उसने छोटे भाई को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। अब इस मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस तरह गुस्से में रिश्तों का कत्ल हो गया।
यह भी पढ़ें:बेटी ने बिकिनी पहनी, स्कूल ने निकाला; मां ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
साल 2005 में शुरू हुई था पारिवारिक विवाद
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोहरा हत्याकांड केरल में अंजाम दिया गया। आरोपी की पहचान पथानामथिट्टा निवासी 64 साल के मोहनन उन्नीथन के रूप में हुई। 19 साल पहले साल 2005 में उसने पारिवारिक विवाद के चलते मां की हत्या कर दी थी। इस जुर्म उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। वह 19 साल से जेल में था। अब उसे पैरोल मिली थी, लेकिन जेल से बाहर आते ही वह अपने छोटे भाई के 58 वर्षीय सतीश कुमार के घर पहुंच गया।
घर आते ही उसने भाई के साथ लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया और पीट-पीट कर उसे अधमरा कर दिया। किसी तरह जेठ के चंगुल से पति को छुड़ाकर उसे घायल अवस्था में अस्पताल लेकर गई तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं आरोपी भाई भी फरार हो गया। शाम करीब 5 बजे की घटना है और अडूर पुलिस ने उसके खिलाफ मर्डर केस दर्ज करके उसे पकड़ लिया। आरोपी को छापेमारी करके गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें:नए कानून के तहत पहली FIR दर्ज, जानें किसने कराया केस और क्यों?
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
3 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
3 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
5 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
6 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
7 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
8 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
9 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
10 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
10 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines