Donald Trump Tariff: भारत में आज से डोनाल्ड ट्रंप का लगाया हुआ अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लागू हो गया है। इस टैरिफ के बाद अब भारत के कई बिजनेस पर इसका असर देखने को मिलेगा। टैरिफ लागू होने से पहले ही व्यापार पर इसका असर दिखना शुरू हो गया था। सूरत में हीरा व्यापारियों को लेकर भी एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया कि टैरिफ से इस पर क्या असर पड़ रहा है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 50 फीसदी टैरिफ से 48 अरब डॉलर से ज्यादा के भारतीय निर्यात पर संकट पैदा हो गया है।
कौन से बिजनेस पर पड़ेगा असर?
टैरिफ लागू होने के बाद निर्यात की जाने वाली चीजों पर भी असर दिखेगा। भारत से अमेरिका को अरबों का सामान जाता है, जिस पर अब संकट गहरा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें अमेरिका को कपड़ा, मशीनरी और उसके उपकरण, डायमंड, गहनें, स्टील, तांबा, एल्यूमीनियम, समुद्री भोजन (झींगा) और हेंडिक्राफ्ट कपड़ा और कालीन जैसी चीजें अमेरिका को भेजी जाती हैं। अब नए टैरिफ के बाद इसका सीधा असर इनके निर्यात पर पड़ने वाला है।
ये भी पढ़ें: ट्रंप को भारत ने दिया झटका, 25 देशों ने अमेरिका को डाक पार्सल भेजने पर लगाई रोक
कितना गिर सकता है बिजनेस?
कहा जा रहा है कि इसका सीधा असर करीब 48 अरब डॉलर के निर्यात पर दिखने वाला है। इसके पहले 7 अगस्त को 25 फीसदी टैरिफ लगने के बाद ही कई बिजनेस पर असर पड़ा था। अब 50 फीसदी टैरिफ लागू होने के बाद कहा जा रहा है कि इससे निर्यात में करीब 70 फीसदी तक गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके पहले नोएडा, जोधपुर और सूरत में भी प्रोडक्शन पर प्रभाव देखने को मिला था।
भारत की क्या है प्लानिंग?
अमेरिका के इस टैरिफ से बचने के लिए भारत ने भी तैयारी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स सामने आईं कि सरकार ने 25 हजार करोड़ रुपये के निर्यात संवर्धन मिशन को एक्टिव कर दिया है। इसमें बिजनेस, लोन, GST में बदलाव, SEZ में सुधार और ग्लोबल ई-कॉमर्स के साथ वेयरहाउसिंग पर जोर दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: ‘इतना टैरिफ लगा दूंगा सिर घूम जाएगा’, ट्रंप ने PM मोदी से बातचीत को लेकर किया बड़ा दावा
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
4 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
6 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
7 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
8 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
9 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
10 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
10 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
11 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines