Doda Terrorist Encounter Martyrs: जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के 4 जवान शहीद हुए हैं। जम्मू कश्मीर के एक पुलिस कर्मी की भी गोली लगने से मौत हुई है। गोलीबारी में 5 जवान भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज सैन्य अस्पताल में चल रहा है। वहीं शहीद जवानों की शिनाख्त हो गई है। इनमें सेना के एक अधिकारी, 2 सिपाही और एक नायक शामिल हैं।
आतंकियों से मुठभेड़ में 10 राष्ट्रीय राइफल्स के कैप्टन बृजेश थापा शहीद हुए हैं, जिन्हें हाल ही में प्रमोशन मिली थी। नायक डी राजेश, सिपाही बृजेंद्र की भी जान गई है। इनके अलावा राजस्थान के झुंझुनूं जिले की बुहाना तहसील के भैसावता कलां निवासी सिपाही अजय सिंह भी आतंकियों की गोलियां लगने से घायल हुए, लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
कश्मीर टाइगर्स ने ली आतंकी हमले की जिम्मेदारी
बता दें कि डोडा से 30 किलोमीटर दूर गांव कोटी में आतंकी हमली जिम्मेदारी कश्मीर टाइगर्स आतंकी संगठन ने ली है। इसी संगठन ने 9 जुलाई को कठुआ और रियासी में वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं पर हमला किया था। बीते दिन शाम करीब 9 बजे आतंकियों से मुठभेड़ तब शुरू हुई थी, जब राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम आतंकियों के छिपे होने की खबर पर तलाशी अभियान चला रही थी। सुरक्षा बलों पर फायरिंग करने के बाद आतंकी घने जंगल में घुस गए और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गए। इसके बाद सुबह ड्रोन और हेलिकॉप्टर की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पिछले 35 दिन में 5वीं बार आतंकी हमला हुआ है।
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक
जम्मू कश्मीर के डोडा में हुए आतंकी हमले पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शोक जताया। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख से बातचीत करते हालातों का जायजा लिया और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
5 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
6 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
8 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
8 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
10 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
10 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
11 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
12 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
12 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines