बेंगलुरु के हेब्बागोडी इलाके में लाइटर को लेकर हुए विवाद में एक शख्स ने अपने दोस्त की हत्या कर दी. ये घटना रविवार, 24 जनवरी 2026 की रात को हुई. बेंगलुरु में एक क्रिकेट मैच के बाद नशे में हुई बहस अचानक हिंसा में बदल गई, जिसमें 33 साल के एक आदमी की मौत हो गई. इस दौरान एक आदमी ने अपनी SUV को पेड़ से टकरा दिया, जबकि दूसरा आदमी गाड़ी से चिपका हुआ था.
द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक मृतक का नाम प्रशांत था, उम्र 34 साल. वो बेरोजगार था और विरासंद्रा का रहने वाला था. आरोपी रोशन उसका दोस्त था, जो उदुपी का रहने वाला है और एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करता था. दोनों दोस्त M5 मॉल के पीछे क्रिकेट मैच देखने गए थे. मैच के बाद मैदान पर ही उन्होंने शराब पी. इसी दौरान सिगरेट लाइटर को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया.
पुलिस के मुताबिक, प्रशांत (33) और रोशन हेगड़े (37) के बीच एक खेल के मैदान में क्रिकेट मैच के बाद कहा-सुनी हो गई. यह कहा-सुनी जल्द ही हाथापाई में बदल गई और दोनों एक छोटी सी बात पर एक-दूसरे को धक्का और गाली देने लगे.
पीटीआई के अनुसार, पुलिस ने बताया कि टूर्नामेंट के बाद दोनों इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी में एक मॉल के पीछे खुले मैदान में बीयर पी रहे थे. बताया जा रहा है कि झगड़ा सिगरेट लाइटर को लेकर शुरू हुआ और जल्द ही हिंसक हो गया. दोनों ने एक-दूसरे पर बीयर की बोतलों से हमला किया, जिसमें हेगड़े की जीभ पर चोट लग गई.
लड़ाई के बाद, हेगड़े ने अपनी टाटा सफारी से जाने की कोशिश की. प्रशांत ने गाड़ी का पीछा किया और बहस करते हुए उसके फ्रंट फुटरेस्ट पर खड़ा हो गया. जैसे ही गाड़ी आगे बढ़ी, हेगड़े ने कथित तौर पर उसे जान से मारने की नीयत से गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी.
पुलिस ने बताया कि हेगड़े ने जानबूझकर SUV को सड़क किनारे एक पेड़ और फिर एक कंपाउंड की दीवार से टकरा दिया. इस टक्कर से प्रशांत को सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना कार के डैश कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिससे पुलिस को आरोपी की पहचान करने और उसे ट्रैक करने में मदद मिली.
भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने घटना के एक घंटे के अंदर IT कर्मचारी के तौर पर काम करने वाले हेगड़े को गिरफ्तार कर लिया और अपराध में इस्तेमाल की गई टाटा सफारी को ज़ब्त कर लिया. आगे की जांच जारी है.
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
1 hr agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
2 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
2 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
2 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
4 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
4 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
8 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
9 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
11 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines