Operation Sindoor Parliament Discussion: संसद का मानसून सत्र चल रहा है। सत्र शुरू होने के पहले से ही विपक्ष की मांग है कि सरकार इस मामले को चर्चा कराए। खुद प्रधानमंत्री की मौजूदगी में चर्चा हो और पीएम मोदी खुद ही जवाब दें। मिली जानकारी के मुताबिक, 29 जुलाई को संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होने की संभावना है। सरकार ने दोनों सदनों में विशेष चर्चा के लिए 16 घंटे का समय आवंटित किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद में बोल सकते हैं। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) की बैठक बुधवार को हुई। इस बैठक में 29 जुलाई को उच्च सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा कराने का फैसला लिया गया और इसके लिए 16 घंटे का वक्त दिया गया है।
चर्चा के दौरान पीएम मोदी की मौजूदगी पर जोर
विपक्ष की मांग है कि जब ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हो तो प्रधानमंत्री सदन में मौजूद रहें। इस मुद्दे पर वे सदन और राष्ट्र को संबोधित करें। गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष हुआ था। इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति कई बार कह चुके हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रुकवाया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस मामले को लेकर लगातार सरकार पर हमलावर हैं।
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्धविराम के दावों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वास्तविकता से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता, पूरी दुनिया जानती है कि ट्रम्प ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें : ‘ट्रंप ने सीजफायर करवाया, देशभक्त कहने वाले भाग गए…’ राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला
राहुल गांधी मने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री कैसे बयान दे सकते हैं? क्या बोलेंगे पीएम कि ट्रंप ने घोषणा की है? वह यह नहीं कह सकते, लेकिन यही सच है। पूरी दुनिया जानती है कि ट्रंप ने संघर्ष विराम की घोषणा की है। हम सच्चाई से मुंह नहीं मोड़ सकते।
संबंधित खबरें
अमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
2 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
2 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
3 hrs ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
4 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
5 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
7 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
7 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
7 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
7 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines