पल्लवी झा, नई दिल्ली
Antibiotics latest update: देश भर में एंटीबायोटिक्स दवाओं को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। यह एडवाइजरी केंद्र सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने जारी की है। जारी नए निर्देशों के अनुसार एंटीबायोटिक्स से होने वाले नुकसान को देखते हुए इनकी खुलेआम बिक्री पर लगाम लगाने की सख्त जरूरत है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने देश भर के सभी फार्मासिस्ट एसोसिएशंस से अपील कि वह केवल क्वालिफाइड डॉक्टर की पर्ची के आधार पर एंटीबायोटिक्स दें। ऐसे किसी व्यक्ति को इन दावाओं को देने से परहेज किया जाए जिसके पास पर्याप्त डॉक्टरी परामर्श या लिखित पर्चा न हो।
डॉक्टर प्रिस्क्राइब करने की वजह भी लिखें
जानकारी के अनुसार गुरुवार को DGHS ने देश के सभी फार्मासिस्ट एसोसिएशन, मेडिकल एसोसिएशन और सभी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को के लिए यह एडवाइजरी जारी की है। इसके अलावा महानिदेशालय ने डॉक्टरों को भी स्पष्ट सलाह दी कि वह एंटी माइक्रोबियल दवा प्रिस्क्राइब करने की वजह साफ तौर पर प्रिस्क्रिप्शन पर लिखें। जिससे भविष्य में जरूरत पड़ने पर मरीज का इलाज करने में आसानी हो और उसे सही इलाज मिल सके।
एंटी माइक्रोबियल से बॉडी में ड्रग रेजिस्टेंस बढ़ रहा
जानकारी के अनुसार महानिदेशालय को ऐसे निर्देश इसलिए जारी करने पड़े क्योंकि एंटी माइक्रोबियल के ज़्यादा इस्तेमाल से लोगों की बॉडी में ड्रग रेजिस्टेंस बढ़ रहा है। जिससे मरीज को सही होने में अधिक समय लग रहा है। लोगों का इलाज करने में देरी हो रही है, जो कई मामलों में जानलेवा साबित भी होता है।
दुनिया भर में 12.70 लाख लोगों की मौत
DGHS के अनुसार एंटी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस यानी AMR आज के दौर में वैश्विक चिंता का विषय है। आंकड़ों पर गौर करें तो AMR की वजह से साल 2019 में दुनिया भर में 12.70 लाख लोगों की मौत हुई है, जो खतरे की घंटी है। ऐसे में इस पर लगाम कसने की जरूरत है। वहीं, आंकड़ें यह भी दर्शाते हैं कि साल 2019 में कुल करीब 49 लाख लोगों ने दुनिया भर में ड्रग रेसिस्टेंट इन्फेक्शन की वजह से अपनी जान गंवा दी।
संबंधित खबरें
'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
41 mins agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
58 mins ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
1 hr agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
2 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
2 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
4 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
4 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines