हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

कांग्रेस आलाकमान को क्या मैसेज देना चाहते हैं दिग्विजय सिंह? PM मोदी की तस्वीर शेयर कर की RSS-BJP की तारीफ

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी की 1990 के दशक की एक तस्वीर शेयर करते हुए भाजपा और आरएसएस की तारीफ की है.

विज्ञापन
दिग्विजय सिंह की एक्स पोस्ट को लेकर भाजपा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सियासी गलियारे में हलचल मच गई है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 1990 के दशक की एक तस्वीर शेयर की है. तस्वीर के साथ ही उन्होंने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तारीफ की है. इतना ही नहीं, इस पोस्ट के साथ उन्होंने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को टैग भी किया है. पोस्ट देखकर लग रहा है कि वह अपनी पार्टी कांग्रेस के आलाकमान को कोई मैसेज देना चाहते हैं,

दिग्विजय सिंह ने Quora का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. इसमें भाजपा के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी गुजरात में एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं, युवा नरेंद्र मोदी आडवाणी के पास फर्श पर बैठे हुए दिख रहे हैं. उनका संदर्भ देते हुए, दिग्विजय सिंह ने तारीफ की कि कैसे जमीन से जुड़ा एक कार्यकर्ता जो कभी फर्श पर बैठते थे, कैसे पहले मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री बन जाते हैं.

दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, ‘Quora वेबसाइट पर मुझे यह तस्वीर मिली है. बहुत ही प्रभावशाली है. किस प्रकार RSS का जमीनी स्वयं सेवक व जनसंघ भाजपा का कार्यकर्ता नेताओं के चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री और फिर देश का प्रधानमंत्री बना. यह संगठन की शक्ति है. जय सिया राम.’

कथित तौर पर यह तस्वीर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान खींची गई थी, जिसमें उस समय के शीर्ष भाजपा नेता शामिल हुए थे.

इस पोस्ट में कांग्रेस, मध्य प्रदेश कांग्रेस, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, जयराम रमेश और नरेंद्र मोदी को टैग किया गया है. इसे कांग्रेस आलाकमान के लिए उनके संदेश के रूप में देखा जा रहा है.

हालांकि, इस पोस्ट पर विवाद होने के बाद दिग्विजय सिंह की सफाई सामने आई है. उन्होंने कहा कि मैं आरएसएस और नरेंद्र मोदी का घोर विरोधी हूं, मैं उनकी नीतियों का विरोध करता हूं, मैंने केवल संगठन की तारीफ की है.

BJP का राहुल पर तंज
BJP ने दिग्विजय सिंह के एक्स पोस्ट को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा. भाजपा प्रवक्ता CR केसवन ने कहा कि इस पोस्ट ने कांग्रेस नेतृत्व के ‘तानाशाही और गैर-लोकतांत्रिक’ रवैये की पोल खोल दी है.

उन्होंने एक्स पर लिखा है, ‘क्या राहुल गांधी हिम्मत दिखाएंगे और दिग्विजय सिंह के सच दिखाने वाले पोस्ट पर प्रतिक्रिया देंगे. इस पोस्ट से पूरी तरह से यह पता चल गया है कि कांग्रेस का पहला परिवार कैसे तानाशाही तरीके से पार्टी चला रहा है और यह कांग्रेस लीडरशिप कितनी तानाशाही और गैर-लोकतांत्रिक है?’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें