हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

धर्मपुरी श्रीनिवास नहीं रहे, 3 बार विधायक, प्रदेश अध्यक्ष और सांसद, ऐसा रहा सियासी सफर

Dharmpuri Shrinivas Congress News: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी के मशहूर नेता धर्मपुरी श्रीनिवास के निधन से सभी हैरान हैं। आज सुबह 3 बजे दिल का दौरा पड़ने की वजह से श्रीनिवास ने अंतिम सांस ली। हालांकि राजनीति में श्रीनिवास ने गहरी छाप छोड़ी है।

विज्ञापन
धर्मपुरी श्रीनिवास

Dharmpuri Shrinivas Congress Leader Profile: आज सुबह कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता धर्मपुरी श्रीनिवास के निधन से सियासी गलियारों में मातम का माहौल है। पूर्व मंत्री और आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे श्रीनिवास ने 76 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। हालांकि बतौर राजनीतिज्ञ उनका सियासी सफर बेहद शानदार रहा है।

पूर्व वित्त मंत्री के भतीजे थे श्रीनिवास

धर्मपुरी श्रीनिवास तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से ताल्लुक रखते हैं। उनका जन्म 27 सितंबर 1948 को निजामाबाद शहर में हुआ था। यहां स्थित निजाम कॉलेज से उन्होंने स्नातक किया और फिर सत्ता के गलियारों का रुख कर लिया। दरअसल श्रीनिवास आंध्र प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री अर्गुल राजाराम के भतीजे हैं। इसलिए श्रीनिवास की राजनीति में हमेशा से दिलचस्पी रही है।

3 बार बने विधायक

धर्मपुरी श्रीनिवास ने 1989 में पहला चुनाव लड़ा था। आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में श्रीनिवास निजामाबाद से चुनावी मैदान में उतरे। इस सीट से वो एक या दो बार नहीं बल्कि तीन बार विजयी बने। 1989 के बाद 1999 और 2004 में श्रीनिवास यहां के विधायक रहे हैं। उनकी गिनती कांग्रेस के दिग्गज विधायकों में होती थी। कांग्रेस सरकार में श्रीनिवास आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं।

2004 के बाद नहीं मिला जनमत

हालांकि 2004 के बाद श्रीनिवास को राजनीति में कामयाबी नहीं मिली। 2009 के चुनाव से लेकर 2010 के उपचुनाव और 2012 के चुनाव में उन्हें बीजेपी से हार मिली। तो वहीं 2014 के चुनाव में बीआरएस पार्टी ने श्रीनिवास को शिकस्त दे दी।

कांग्रेस ने बनाया प्रदेश अध्यक्ष

2004 से लेकर 2011 तक धर्मपुरी श्रीनिवास आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर रहे। सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने 2004 और फिर 2008 में श्रीनिवास को आंध्र प्रदेश में पार्टी का कार्यभार सौंपा। हालांकि 2014 के चुनाव में हारने के बाद 2015 में श्रीनिवास ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

श्रीनिवास बने राज्यसभा सांसद

धर्मपुरी श्रीनिवास 2016 में भारतीय राष्ट्र समिति (बीआरएस) में शामिल हो गए। इस दौरान श्रीनिवास 2016 से 2022 तक राज्यसभा सांसद रहे। श्रीनिवास के दो बेटे हैं। उनके बड़े बेटे संजय निजामाबाद का पूर्व मेयर रह चुके हैं तो छोटे बेटे अरविंद धर्मपुरी भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर निजामाबाद से सांसद हैं। 2023 में श्रीनिवास ने बड़े बेटे संजय के साथ फिर से कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया था।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup में भारत की जीत के लिए काशी-प्रयागराज में क्या-क्या टोटके कर रहे फैंस?

यह भी पढ़ें- Monsoon 2024 पर क्यों फेल हो गई मौसम विभाग की भविष्यवाणी? भारी बारिश पर IMD ने दी सफाई

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें