DGCA issued show cause notice to Air India Spice Jet: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने गुरुवार को एयर इंडिया और स्पाइस जेट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर कम-दृश्यता के दौरान CAT-III मानकों का अनुपालन नहीं करने वाले पायलटों को रोस्टर करने के लिए जारी किया गया है, जिसकी वजह से कई फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा था। एयरलाइंस से 15 दिन के अंदर जवाब देने को कहा गया है।
बिना ट्रेनिंग दिए पायलटों को भेजने पर भड़का डीजीसीए
डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह नोटिस दिल्ली में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) से बड़ी सख्या में फ्लाइट डायवर्जन पाए जाने के बाद जारी किया गया है, क्योंकि एयरलाइन्स ने कैट-III मानकों का अनुपालन नहीं करने वाले पायलटों को रोस्टर किया था। इन पायलटों को लो-विजिबिलिटी में लैंड या टेकऑफ करने के लिए ट्रेनिंग नहीं दी गई थी।
50 मीटर तक गिरी विजिबिलिटी
गौरतलब है कि दिल्ली एयरपोर्ट से 24-25 दिसंबर और 27-28 दिसंबर की मध्य रात्रि के बीच फॉग के चलते कम दृश्यता थी, जिसकी वजह से 50 से अधिक फ्लाइट्स का डायवर्जन किया गया। इसके अलावा, 26 दिसंबर को विजिबिलिटी 50 मीटर तक गिर जाने के कारण एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
बता दें कि 50 मीटर की दृश्यता को शून्य दृश्यता माना जाता है। सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर दृश्यता में थोड़ा सुधार हुआ, जिसके बाद यह 75 मीटर पर पहुंच गई। हालांकि, फिर से इसमें गिरावट हुई और यह 50 मीटर में आ गई।
यह भी पढ़ें: आज कैसा दिखता है राजा जनक का महल, जिसकी सुंदरता देख दंग रह गए थे भगवान राम
दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
फ्लाइट्स डायवर्जन को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा था कि CAT- III मानकों का अनुपालन नहीं करने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपडेट फ्लाइट की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। किसी भी असुविधा के लिए गहरा खेद है।
एयरपोर्ट के अधिकारियों ने एंटी-फॉग लैंडिंग सिस्टम शुरू किया है, जिसे तकनीकी रूप से कैट इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम कहा जाता है। जब रनवे पर दृश्यता स्तर कम होती है तो CAT- II प्रणाली लैंडिंग में मदद करती है।
यह भी पढ़ें: क्या है छह महीने पुराने वायरल हुए समन में? जिससे तमिलनाडु में फैला आक्रोश, बैकफुट पर आई ईडी
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
42 mins agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
1 hr ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
2 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
2 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
2 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
3 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
4 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
4 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines