Devendra Fadnavis Press Conference: महाराष्ट्र में जीत की हैट्रिक लगाने के बाद महायुति का उत्साह सातवें आसमान पर है। राज्य की 288 सीटों में से 220 से ज्यादा सीटें जीत रही महायुति तीसरी बार महाराष्ट्र में सरकार बनाने जा रही है। वहीं प्रचंड बहुमत के बाद बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जीत पर खुलकर चर्चा की।
मोदी जी का नारा दोहराया
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आज की जीत से साफ हो गया है कि मोदी जी ने जो नारा दिया था, एक हैं तो सेफ हैं, उसके साथ पूरा राज्य है। सभी को आभार, खासकर लडली बहिन, लाडले भाई और लाडले किसानों समेत सभी को आभार व्यक्त करना चाहता हूं। महाराष्ट्र की जनता ने जिस तरह की अप्रत्याशित जीत हमें दी है, इससे साफ है कि महाराष्ट्र प्रधानमंत्री मोदी जी के पीछे है। मोदी जी के नारे को यथार्त में लाते हुए महाराष्ट्र के सभी समाज के लोगों ने एकता दिखाते हुए राज्य में मतदान किया है।
यह भी पढ़ें- Maharashtra की वो सीट, जहां हार के 5 महीने बाद पलटे परिणाम, अजित पवार कैसे बने ‘बाजीगर’?
सीएम एकनाथ शिंदे का आभार- फडणवीस
साधु-संतों का जिक्र करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में संतों की परंपरा का निर्वाह करने वाले अलग-अलग पंथों के साधु-संतों का आशीर्वाद हमको मिला है। उन्होंने ‘एक रहगें तो सेफ रहेंगे’ के नारे को गांव के घर-घर में पहुंचाया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत सभी पार्टियों ने एक साथ मिलकर यह विजय प्राप्त की है। यह विजय महायुति की है।
सीएम पद पर तोड़ी चुप्पी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री चेहरे पर बात करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महायुति की तीनों बड़ी पार्टियां बीजेपी, अजित पवार की एनसीपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना मिलकर इस बारे में चर्चा करेंगी। सीएम पद को लेकर महायुति में कोई विवाद नहीं है। हम इस पर चर्चा करने के बाद फैसला करेंगे। शिवसेना और एनसीपी के बंटवारे पर बात करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि लोगों ने अपना निर्णय सुना दिया है। शिवसेना एकनात शिंदे को मिली है और एनसीपी अजित पवार को मिल गई है। जनता ने भी इस पर मुहर लगा दिया है।
यह भी पढ़ें- महायुति की जीत से शिंदे-अजित गुट की बढ़ेगी ‘टेंशन’? मुख्यमंत्री पद पर फंसेगा पेंच!
संबंधित खबरें
बेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
43 mins ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
1 hr agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
1 hr agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
1 hr agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
2 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
4 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
4 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
4 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
4 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines