सुप्रीम कोर्ट ने अपने सभी न्यायाधीशों की संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करने का ऐलान कर दिया है। पहले चरण में 21 जजों की संपत्ति का ब्योरा सुप्रीम कोर्ट ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इसमें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) संजीव खन्ना की संपत्ति का ब्योरा भी शामिल है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से यह कदम जवाबदेही और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से 1 अप्रैल 2025 को इस बाबत फैसला लिया गया था कि सभी न्यायाधीशों की संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया जाएगा।
खन्ना के नाम पर 55 लाख की FD
फिलहाल जो ब्योरा साझा किया गया है, उसमें सीजेआई की संपत्ति की पूरी जानकारी शामिल है। न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार उनके नाम 55 लाख रुपये की एफडी और एक करोड़ रुपये का पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) होने की जानकारी दी गई है। बता दें कि पिछले साल 11 नवंबर 2024 को ही संजीव खन्ना ने भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली थी। संजीव खन्ना इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश और दिल्ली हाई कोर्ट में जज की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट के अनुसार खन्ना की प्रॉपर्टी में बड़ा हिस्सा उनके निवेश और बचत का है।
हिमाचल प्रदेश में पैतृक संपत्ति
उनके पास अचल संपत्ति और अन्य निवेश होने की जानकारी भी दी गई है। CJI के पास दिल्ली में 2 फ्लैट हैं। 4 बेड रूम का एक फ्लैट कॉमनवेल्थ गांव में भी है। 2 बेड रूम का अन्य फ्लैट दूसरे इलाके में है। गुरुग्राम में भी एक फ्लैट उन्होंने बेटी के साथ खरीदा है। संजीव खन्ना मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं, वहां भी उनके नाम पर पैतृक संपत्ति है।
यह भी पढ़ें:Noida News: ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, शहर की सड़कों पर अब नहीं लगेगा जाम
शीर्ष न्यायालय ने जानकारी दी है कि जजों की संपत्ति का ब्योरा स्वैच्छिक आधार पर दिया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि जजों की संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करना पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम है। इससे न्यायपालिका पर भी लोगों का भरोसा बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में महामारी फैलने का खतरा, बिल्डर पर हुआ एक्शन
संबंधित खबरें
SIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
1 hr agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
1 hr ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
1 hr agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
1 hr agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
2 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
2 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
3 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
3 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
6 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines