नई दिल्ली: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को CBI ने आज पूछताछ के लिए बुलाया है। इस बीच सिसोदिया ने सीबीआई से मोहलत मांगी है। उन्होंने कहा कि अभी वह दिल्ली बजट की तैयारियों में जुटें हैं। उन्होंने सीबीआई को सूचित कर दिया है। साथ ही सीबीआई से आग्रह किया है कि उन्हें फरवरी के आखिर में या फिर मार्च में बुलाया जाए।
डिप्टी सीएम सिसोदिया ने कहा है कि वह पहले ही इस मामले में सहयोग करते रहे हैं, आगे भी वह सभी सवालों का जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि मैंने उनसे अनुरोध किया है कि दिल्ली की बजट की तैयारी के कारण फरवरी के बाद वे किसी भी दिन का समय दें। बजट की तैयारी अपनी अंतिम चरण में है फरवरी के अंत तक यह पूरा हो जाएगा।
मिल चुके हैं कई समन
दिल्ली शराब घोटाले को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) आज उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछताछ के लिए समन भेजा। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मामले में चार्जशीट दायर करने के करीब तीन महीने बाद रविवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए बुलाया।
उनके खिलाफ मिले ताजा सबूतों के आधार पर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। समन राष्ट्रीय राजधानी के लिए आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के संबंध में है।
पहले भी हो चुकी है पूछताछ
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सिसोदिया जिनके पास आबकारी विभाग का प्रभार भी था से पिछले साल 17 अक्टूबर को पूछताछ की गई थी और मामले के संबंध में उनके घर और बैंक लॉकरों की भी तलाशी ली गई थी। सीबीआई ने पिछले साल अगस्त में एक विशेष अदालत में सिसोदिया और 14 अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें 120 बी (आपराधिक साजिश) और 477 ए (रिकॉर्ड का जालसाजी), और आईपीसी की धारा 7 शामिल हैं।
संबंधित खबरें
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
2 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
2 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
2 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
4 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
4 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
4 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
5 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
6 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
9 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines