हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली में बारिश, उत्तर भारत के इन राज्यों में पड़ेंगे ओले, जानें IMD का अलर्ट

Delhi weather update: मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिर से एक्टिव हुआ है, जिससे दिल्ली-NCR समेत मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। 21 और 22 फरवरी को एनसीआर में अलग-अलग जगह हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। वहीं, 21 फरवरी को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तेज बारिश होगी।

विज्ञापन
Weather Update Today; दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा?

Delhi weather update: दिल्ली-एनसीआर में 21 फरवरी को अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश होगी। यहां दिनभर बादल छाए रहेंगे। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में ओले पड़ने का अनुमान है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और बिहार में 21 और 22 फरवरी को बारिश और ठंडी हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टबरेंस फिर से सक्रिय है, जिसका असर दिल्ली-एनसीआर में दिख रहा है।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के अनुसार 21 और 22 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।  दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसके अलावा मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे तक पीतमपुरा में सबसे ज्यादा 4.5 मिलीमीटर तक बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में दो दिन हल्की बारिश और ठंडी हवाएं चलने का अनुमान बना हुआ है।

विज्ञापन

40 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से चलेंगी हवाएं 

मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है, जिसके चलते उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 21 और 22 फरवरी को तेज बारिश होगी। यहां कन्‍नौज, कानपुर देहात, उन्‍नाव और औरैया में भारी बारिश होगी और करीब 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी। इसके अलावा राजस्थान के सीकर, जैसलमेर, चूरू और झुंझुनू समेत अलग-अलग जिलों में 21 फरवरी को बारिश होगी। मौसम विभाग ने इन जिलों में करीब 10 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान जताया है।

26 फरवरी तक बादल छाए रहेंगे

मध्यप्रदेश के ग्वालियर, चंबल आदि जगहों पर 26 फरवरी तक बादल छाए रहेंगे। अलग-अलग जगहों पर बारिश होगी और यहां ठंडी हवाएं चलेंगी। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिन ओले पड़ने और बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा पंजाब के चंडीगढ़ और आसपास के जिलों में 22 फरवरी तक गरज-चमक के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार हिमालयन रीजन पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते बर्फबारी हुई है। जिसका असर अब मैदानी इलाकों में दिखने को मिल रहा है। यहां अगले कुछ दिन उत्तर भारत के पंजाब, बिहार, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में ठंडी हवाएं चलेंगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola