हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Vande Bharat Sleeper Train दिल्ली से जाएगी कश्मीर, स्टॉपेज स्टेशन-किराया समेत हर डिटेल

Delhi to Kashmir Vande Bharat Train: नई दिल्ली से श्रीनगर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज पीएम मोदी हरी झंडी दिखाएंगे। आइए जानते हैं यह ट्रेन किन स्टेशनों से होकर गुजरेगी और इसके सभी कोचों का किराया क्या रहेगा?

विज्ञापन

Delhi to Kashmir Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू से श्रीनगर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) पर एक मील का पत्थर साबित होगी। पीएम मोदी कटरा से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वर्तमान में, वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से कटरा तक चल रही है, आज के बाद से श्रीनगर तक इसका मार्ग बढ़ जाएगा। यह ट्रेन देश में कनेक्टिविटी में सुधार करेगी, पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ आर्थिक विकास में भी मदद करेगी। जिससे दिल्ली से श्रीनगर तक यात्रा का समय केवल 13 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। जानिए इसका रूट क्या रहेगा और कितना किराया तय किया गया है?

श्रीनगर सफर होगा आसान

यह केंद्र शासित प्रदेश के लिए तीसरी सेमी-हाई-स्पीड रेल है, लेकिन कश्मीर घाटी के लिए पहली ट्रेन है। इस ट्रेन ने सफलतापूर्वक अपने सभी परीक्षण पूरे कर लिए हैं। जिसका संचालन और रखरखाव उत्तर रेलवे करेगा। इस नई ट्रेन सेवा से एसवीडीके और श्रीनगर को जोड़ा जाएगा। अभी तक सड़क मार्ग से यात्रा करने में 8-10 घंटे का समय लगता है। वंदे भारत ट्रेन से इस सफर का समय घटकर सिर्फ 3 घंटे रह जाएगा।

ये भी पढ़ें: India’s First Road Train: सड़क पर दौड़ेगी ट्रेन, गडकरी ने नागपुर में दिखाई हरी झंडी

दिल्ली से श्रीनगर

नई दिल्ली से श्रीनगर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अपना सफर 13 घंटे में पूरा करेगी। जो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से देर शाम 7 बजे संचालित होगी और सुबह 8 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। इसे शुरू होने से राजधानी सीधे पर तौर पर कश्मीर घाटी से जुड़ जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 11 एसी 3-टायर (3A) कोच, 4 एसी 2-टायर (2A) कोच और 1 फर्स्ट (1A) एसी कोच रहेंगे। इस ट्रेन में 3AC कोच का किराया 2000, 2AC कोच का 2,500 और 1AC कोच का किराया 3,000 रुपये तक रहेगा।

कौन से स्टेशन से गुजरेगी?

दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के 7 प्रमुख स्टेशन होंगे। जिसमें दिल्ली के बाद अंबाला कैंट जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, कठुआ, जम्मू तवी स्टेशन, श्री माता वैष्णों देवी कटरा स्टेशन, संगलदान स्टेशन, बनिहाल स्टेशन के बाद श्रीनगर स्टेशन पर पहुंचेगी। इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए हीटिंग सिस्टम, चालक के केबिन में कोहरे या ठंड से बचाव के लिए गर्म विंडशील्ड और सर्दियों के लिए एंटी-फ्रीजिंग पाइपलाइन लगाई गई है।

ये भी पढ़ें: Delhi-NCR Earthquake की तीव्रता कम, पर झटके तेज क्यों? कहीं वजह ये तो नहीं…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें