Delhi Tiranga Yatra RSS Leader Indresh Kumar on PoK: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के फ्रंटल संगठन राष्ट्रवादी मुस्लिम संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की तरफ से रविवार को दिल्ली में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक और संघ नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा पीओके के लिए थी। क्योंकि पीओके अनेकों वर्षों से पाकिस्तान से जुदा होकर भारत में आना चाहता है।
विभाजन के समय आज का पीओके भारत में था
इंद्रेश कुमार ने कहा कि वैसे भी विभाजन के समय आज का पीओके भारत में था। उस समय की सरकार की गलतियों के चलते वह पाकिस्तान के कब्जे में रह गया और यूएनओ के अंदर विवाद में आ गया। उस समय कांग्रेस की हुकूमत और पूर्व पीएम पंडित नेहरू आदि… आदि… अग्रेजों के ऐसे चक्रव्यूह में फंसे कि गलतियां हो गईं।
इसलिए आज का ये जलसा हिंदुस्तान के अंदर जो वतन की तरक्की है, मुहब्बत है, हिफाजत और कुर्बानी की आवाज है यह मुसलमानों के द्वारा आए और उसमें ये भाव आए वे हिंदुस्तानी थे, हिंदुस्तानी हैं और हिंदुस्तानी रहेंगे। वे पूर्वजों से जुबान से और मुल्क से हिंदुस्तान के थे और हिंदुस्तान के रहेंगे। वे विदेशी नहीं हैं।
जलसा इस बात का सबूत है कि ये हकीकत में बदलेगा
उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की आज की हुकूमत जो नरेंद्र मोदी की है, उसके विचारों और संकल्पों को बढ़ाने का यह समय है। क्योंकि पीएम मोदी संसद में भी कहते हैं कि जब जब जम्मू-कश्मीर की बात करते हैं तो उसमें पीओके भी आता है। इस बात को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ये आगाज है। आगाज भी ऐसा भी होना चाहिए कि वह अंजाम तक पहुंचे। आज का ये जलसा इस बात का सबूत है कि ये हकीकत में बदलेगा।
यह भी पढ़ें:तुर्की संसद के पास कार से उतरा आतंकी, फिर खुद को बम से उड़ा लिया, देखें VIDEO
संबंधित खबरें
'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
1 hr agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
1 hr agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
3 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
4 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
5 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
5 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
5 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
6 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
7 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines