Delhi Rains Social Media Comments: प्रदूषण की मार झेल रहे दिल्ली समेत एनसीआरवासियों को गुरुवार रात से शुरू हुई बारिश ने बड़ी राहत दी है। बारिश के कारण तापमान में भी भारी कमी आई है, लेकिन सबसे बड़ी राहत जहरीली हवाओं से मिली है।
इधर, एनसीआर में बारिश का दौर शुरू हुआ तो उधर, सोशल मीडिया पर एक से एक शानदार फोटोज और वीडियोज शेयरिंग का सिलसिला शुरू हो गया। साथ ही लोगों ने दिल को छू लेने वाली कमेंट और कैप्शन भी लिखे हैं। किसी ने थैंक यू वेस्टर्न डिस्टरबेंस लिखा है। कोई बारिश को देवताओं का आशीर्वाद कह रहा है तो किसी ने बोला है कि सिर्फ तुम्हारा ही सहारा था।
यहां देखें Video और Photo
सोशल मीडिया एक्स पर एक यूजर ने लिखा कि इसकी (बारिश) बहुत आवश्यकता है… इतनी ताजी सांस!! साथ ही दिल्ली, गुड़गांव, रोहतक, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाएं चल रही हैं, बारिश हो रही है। AQI स्वाभाविक रूप से नीचे जा रहा है।
एक अन्य यूजर ने हैशटैग दिल्लीबारिश के साथ लिखा कि धन्यवाद पश्चिमी विक्षोभ (Thank You Western Disturbance)! बारिश आखिरकार पूर्वी दिल्ली-गाजियाबाद सीमा पर आ गई है, लेकिन यह थोड़ी देर के लिए होगी और इसकी तीव्रता केवल हल्की होगी।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली के एक स्थानीय व्यक्ति का बताया कि बारिश के बाद आज मौसम बेहतर है। पहले हर जगह धुंध थी, लेकिन आज मौसम अच्छा है। बुजुर्गों को अपना ख्याल रखना चाहिए और मास्क पहनकर घर से बाहर निकलना चाहिए।
एक अन्य यूजर ने लिखा कि दिल्ली में दिवाली और धनतेरस पर बारिश होना थोड़ा दुर्लभ है। पश्चिमी विक्षोभ का नाम बदला जाना चाहिए। यह कोई गड़बड़ी नहीं है।
एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये कौन आया है गुलशन में ताजगी ले कर… आज सुबह-सुबह हुई बारिश एक दैवीय हस्तक्षेप है, जिसने हमें इस जहर से बचाया है, जिसमें हम सांस ले रहे हैं।
बारिश ही एकमात्र उम्मीद है और सौभाग्य से दिल्ली और मुंबई दोनों शहरों में बारिश हो रही है, जिससे वायु प्रदूषण में कुछ कमी आएगी। नीति निर्माताओं और राजनेताओं को भी केवल मौसम पर निर्भर न रहकर कार्रवाई करनी चाहिए। दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस सुखद आश्चर्य वाले दिन के लिए प्रकृति को बहुत-बहुत धन्यवाद। कम से कम हम दूर की इमारतों को देख सकते हैं और धुंध से कुछ राहत पा सकते हैं।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
7 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
7 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
9 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
11 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
11 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
12 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
12 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
13 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
13 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines