अगर आप भी इस गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर अपने परिवार के साथ परेड देखने वाले हैं, तो आपके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने एक बड़ी आसानी ला दी है. एक तरह जहां दिल्ली पुलिस ने पूरे क्षेत्र में कड़े सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए हैं, वहीं, लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो और वह अपनी गाड़ी में बैठकर पार्किंग तक पहुंच सकें इसके लिए एक नया तरीका अपनाया है, जिसकी मदद से आप आसानी से परेड देख सकेंगे.
यह भी पढ़ें: सावधान! दिल्ली में आज गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल, कई रास्ते बंद और मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदी
दिल्ली पुलिस का हाईटेक कदम
इस बार दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने साथ, मैदान में AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भी उतारा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीसीपी ट्रैफिक राजीव कुमार रावल ने बताया कि परेड देखने वाले लोगों के पार्किंग पास (Republic Day Parking) के पीछे एक QR कोड दिया गया है जिसे स्कैन करने पर ट्रैफिक रूट को लेकर एनीमेटेड वीडियो (Animated Video Route) उस शख्स के मोबाइल में आ जाएगा. इस वीडियो की मदद से गाड़ी चालक रूट को आसानी से फॉलो करते हुए सीधे पार्किंग तक पहुंचा जाएंगे.
इतना ही नहीं, DCP राजीव कुमार रावल ने यह भी बताया कि अगर कोई शख्स गूगल पर अपनी पार्किंग का नाम डालता है, तो गूगल उस शख्स को सीधा पार्किंग तक रास्ता दिखा देगा, ताकि कार चालक आराम से पार्किंग तक पहुंच जाए वह भी बंद रास्ते से बचते हुए.
3000 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की लगी ड्यूटी
रिपोर्ट के अनुसार, कर्तव्य पथ से लेकर परेड रूट के आसपास की सड़कों पर 3000 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. इनकी मदद से परेड वाले दिन ट्रैफिक को अच्छे से कंट्रोल किया जाएगा, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो. साथ ही, ट्रैफिक पुलिस की सुरक्षा को देखते हुए, इस बार पुलिसकर्मियों को एलईडी लाइट लगे जैकेट भी दिए गए हैं जिससे सुबह और रात के समय ट्रैफिक को कंट्रोल करते वक्त पुलिसकर्मियों को दूर से ही देखा जा सकेगा.
साथ ही, कर्तव्य पथ को क्रॉस करने वाले रोड जैसे-रफी मार्ग, मानसिंह रोड और सी हेक्सगन परेड के समय पूरी तरह से बंद रहेंगी. इसलिए अगर आप इन रूट्स से यात्रा करते हैं, तो आप दूसरे रूट्स का इस्तेमाल करें. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया पेज पर आपको समय-समय पर रूट्स को लेकर अपडेट्स (Delhi Live Traffic Updates) मिलते रहेंगे, जिसे फॉलो करके आप बिना किसी परेशानी के यात्रा कर सकते हैं.
मेट्रो की क्या रहेगी टाइमिंग? इन लोगों के लिए फ्री है यात्रा
गणतंत्र दिवस पर जो लोग परेड देखने जा रहे हैं, उनसे प्रशासन की अपील है कि वे ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांस्पोर्ट का इस्तेमाल करें, ताकि सड़क पर जाम की स्थिति न बने और रूट साफ रहे. वहीं, अगर आप मेट्रो से परेड देखने आ रहे हैं, तो जान लीजिए कि दिल्ली मेट्रो रात 3:00 बजे से ही चलने लगेगी और जिनके पास परेड देखने का पास होगा उनके लिए मेट्रो की टिकट भी फ्री (Free Metro Service) होगी.
यह भी पढ़ें: ‘वन्दे मातरम्’ के लिए भी बनेंगे ‘जन गण मन’ जैसे नियम? सरकार तय कर सकती है नया प्रोटोकॉल!
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
4 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
4 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
4 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
5 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
6 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
7 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
8 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
9 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
10 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines