विमल कौशिक, नई दिल्ली: दिल्ली में खाकी पर बड़ा दाग लगा है। ये दाग एक सेल्स टैक्स एजेंट के अपहरण का है। दरअसल शाहदरा इलाके के जीटीबी एंक्लेव में दिल्ली पुलिस के तीन जवानों ने एक सेल्स टैक्स एजेंट को अगवा कर लिया। इसके बाद उससे करीब डेढ़ लाख रुपये की वसूली कर ली। इस दौरान पुलिसकर्मी लगातार पीड़ित को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते रहे। पैसे वसूलने के बाद आरोपियों ने टैक्स एजेंट को छोड़ दिया।
दो सिपाही गिरफ्तार, एक की तलाश
शनिवार को पीड़ित ने जीटीबी एंक्लेव थाने में मामले की शिकायत दी। जांच के बाद पुलिस ने एजेंट की शिकायत पर किडनेपिंग कम रैनसम का मामला दर्ज कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने सीमापुरी थाने के दो सिपाही संदीप व रॉबिन और एक अन्य वाहिद को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दिल्ली पुलिस के ही एक अन्य सिपाही अमित और सीमापुरी के एक बदमाश गौरव उर्फ अन्ना की पुलिस को तलाश है।
नीचे उतरते ही शुरू कर दी पिटाई
जानकारी के अनुसार, पीड़ित सेल्स टैक्स एजेंट 11 अक्टूबर की रात को अपनी कार से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार शाहदरा फ्लाईओवर से नीचे उतरी तो एक सफेद रंग की कार ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। उसमें तीन लोग सवार थे। नीचे उतरते ही तीनों ने उनकी पिटाई कर अपनी कार की पिछली सीट पर बैठा लिया। आरोपियों ने उसको कहा कि वो क्राइम ब्रांच से हैं। एक आरोपी ने छाती पर पिस्टल लगाकर उसकी जेब में रखे 35 हजार रुपये निकाल लिये। आरोपियों ने पीड़ित को छोड़ने के लिए पांच लाख की मांग की। रुपये न देने पर उसे बंद करने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद पीड़ित को शाहदरा जिले के स्पेशल स्टाफ के दफ्तर लेकर गए।
कार में दोबारा बैठकर बंद करने की धमकी दी
स्पेशल स्टाफ के दफ्तर में किसी अफसर से बातचीत कर दोबारा कार में बैठा लिया। उनसे कहा कि साहब ने उसे बंद करने के लिए कहा है। मेडिकल कराने की बात कर पीड़ित को जीटीबी अस्पताल की सर्विस लेन पर लेकर गए। वहां उन्हें डराया और धमकाया। इसके बाद पीड़ित आरोपियों को अपने घर लेकर गए। वहां आरोपियों को 50 हजार रुपये दिए। इसके बाद पीड़ित ने करीब 70 हजार रुपए अपने दोस्त से गौरव उर्फ अन्ना नामक बदमाश की पत्नी के खाते में ट्रांसफर करवाए। बाद में पीड़ित को छोड़ दिया गया।
जीटीबी थाने में मामला दर्ज
घटना की जानकारी जब वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आई तो अपने ही महकमे के इन अपराधियों के खिलाफ करवाई की गई। शाहदरा के डीसीपी आर.सत्यसुंदरम को जब घटना का पता चला तो उन्होंने बयान लेकर पीड़ित की शिकायत पर जीटीबी थाने में मामला दर्ज करवाया। इसके बाद दो पुलिस समेत तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पता चला कि इस पूरी साजिश को छठी बटालियन में तैनात सिपाही अमित ने रचा था। वाहिद की कार का इस्तेमाल हुआ। वहीं गौरव भी इस वारदात में शामिल हुआ। एक अन्य पुलिस कर्मी के शामिल होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
7 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
8 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
10 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
12 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
12 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
13 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
13 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
14 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
14 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines