हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

दिल्ली-नोएडा के स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन ने खाली कराए परिसर

School Evacuation in Noida: दिल्ली और नोएडा के स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। फिलहाल मौके पर पुलिस और डाॅग स्क्वाॅड मौजूद हैं। वहीं प्रशासन ने परिसर खाली करा लिए हैं।

विज्ञापन
Delhi Noida School Bomb Threat

Delhi Noida School Bomb Threat: नोएडा और दिल्ली के दो स्कूलों को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके लिए बम और डाॅग स्क्वाॅड मौेक पर पहुंचे हैं। प्रशासन ने दोनों स्कूलों के परिसर को खाली करा लिया गया है। फिलहाल पुलिस स्कूलों की तलाशी ले रही है। धमकी भरे मेल के बाद स्कूलों ने पैरेंटस को मैसेज भेजकर जानकारी साझा की है। इससे पहले बुधवार को नोएडा की चार स्कूलों को मेल के जरिए धमकी दी गई थी।

एक स्कूल ने बताया कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरे परिसर को बंद किया जा रहा है। स्कूलों में अभिभावकों को सलाह दी गई है कि बच्चों को घर पर ही रखें। जो बच्चे बसों में सवार हो चुके थे, उन्हें वापस घर भेज दिया गया है। घटना नोएडा के चार स्कूलों को बम की धमकी वाले फर्जी ई-मेल भेजने के आरोप में कक्षा 9 के 15 वर्षीय छात्र को हिरासत में लिए जाने के बाद एक दिन बाद हुई है।

ये भी पढ़ेंः बच्चे को कुचलने का भयानक वीडियो; महाराष्ट्र के नासिक में हुआ हादसा देखकर निकल जाएगी चीखें

इन स्कूलों को मिली थी धमकी

पुलिस की मानें तो उसने अपना स्थान और आईपी छिपाने के लिए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क तकनीक का इस्तेमाल किया ताकि उसे स्कूल न जाना पड़े। छात्र को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया गया। नोएडा के डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि नोएडा के चार स्कूलों द हेरिटेज, ज्ञान श्री, मयूर और स्टेप बाय स्टेप स्कूलों को बुधवार रात करीब 12ः30 बजे धमकी भरा मैसेज मिला। इसके बाद बुधवार को स्कूल प्रशासन ने ई-मेल की जांच की और पुलिस को इसके बारे में सूचित किया।

ये भी पढ़ेंः अयोध्या में Ram Mandir निर्माण की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल कौन? जिन्होंने ली आखिरी सांस

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें