Delhi NCR Rain: भीषण गर्मी का सामना कर रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बुधवार की शाम थोड़ी राहत मिली जब आसमान में बदली छा गई और बारिश के आसार बने। दिल्ली और नोएडा के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की खबर है। उधर, दिन में दिल्ली के मुंगेशपुर में गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया। यहां पर पारा 52.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मानसून अगले 24 घंटों में केरल में एंट्री कर सकता है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में अगले कुछ घंटों में बारिश हो सकती है। तेज हवाएं चलने की संभावना है। बता दें कि दिल्ली में बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।
मुंगेशपुर में पारा 52 के पार
बुधवार को शाम होते-होते दिल्ली वासियों को भले ही राहत मिली हो लेकिन दिन में यहां गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया। यहां के मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज गर्मी की वजह से कई लोगों के बेहोश होने और बीमार पड़ने की खबरें भी आई हैं। डॉक्टर्स ने लोगों से तेज लू को देखते हुए खास सावधानी बरतने की अपील की है।
संबंधित खबरें
मार्केट एसोसिएशन ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
10 mins agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
1 hr agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
1 hr agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
3 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
4 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
4 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
6 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
6 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
6 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines