Delhi NCR Ganga Water Supply Shut: दिल्ली एनसीआर में आने वाले कुछ दिनों तक पानी की भयंकर किल्लत देखने को मिल सकती है। खासकर नोएडा और गाजियाबाद में पानी की सप्लाई कमी हो सकती है। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने 20 दिन के लिए गंगा वॉटर सप्लाई बंद करने का ऐलान किया है। आज यानी 13 अक्टूबर से यह फैसला लागू हो जाएगा। इसका असर 20 दिन तक देखने को मिलेगा।
क्यों बंद हुआ पानी?
गंगा वॉटर सप्लाई बंद होने के कारण दिल्ली एनसीआर पर तगड़ा असर पड़ सकता है। नोएडा और गाजियाबाद की तरफ आने वाला पानी कम हो जाएगा, जिससे दोनों शहरों में पानी की सप्लाई भी कम की जा सकती है। यूपी के सिंचाई विभाग ने यह फैसला गंगा कैनाल की मेंटेनेंस की वजह से लिया है। दरअसल हरिद्वार में ऊपरी गंगा कैनाल में मेंटेनेंस का काम चल रहा है, जिसके कारण 20 दिनों के लिए गंगा नदी का पानी रोक दिया गया है।
यह भी पढ़ें- कोका-कोला का सीक्रेट चाहिए तो 12 करोड़ दो… सेक्रेटरी ने पेप्सी को दिया ऑफर; FBI ने चलाया अंडरकवर ऑपरेशन
किन शहरों पर पड़ेगा असर?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 13 अक्टूबर से गंगा नहर को बंद कर दिया गया है। अधिकारियों की मानें तो नहर बंद होने से पानी की सप्लाई पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। प्रशासन को ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति करने का आदेश दिया गया है। हालांकि कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गंगा नहर का पानी बंद होने से नोएडा और गाजियाबाद में पानी की किल्लत हो सकती है। इन शहरों में रहने वाले लोगों को इस महीने पानी से जुड़ी दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं।
क्यों खास है गंगा नहर?
बता दें कि हरिद्वार में मौजूद ऊपरी गंगा नहर को कई शहरों में पानी का मुख्य स्रोत माना जाता है। गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार और प्रताप विहार प्लांट में इस पानी का ट्रीटमेंट होता है, जिसके बाद इसे गाजियाबाद और नोएडा के अन्य इलाकों में पहुंचाया जाता है। 292 किलोमीटर लंबी गंगा नहर उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में पानी की आपूर्ति करती है।
हर साल होती है मेंटेनेंस
उत्तर प्रदेश जल निगम के अधिकारी मुकेश वर्मा ने बताया कि मानसून के बाद गंगा नहर के रख-रखाव का काम शुरू होता है। आमतौर पर यह मेंटेनेंस सितंबर महीने में की जाती है। मगर इस बार यह काम अक्टूबर में हो रहा है। गंगा नहर में काफी रेत जमा हो गई है। इसकी सफाई के लिए नहर को बंद किया गया है। 20 दिन बाद गंगा नहर का पानी फिर से शुरू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- गौशाला में लेटने से सही होगा कैंसर, सफाई से नॉर्मल रहेगा ब्लड प्रेशर… योगी के मंत्री का चौंकाने वाला बयान
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 hr agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
3 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
3 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
3 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
4 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
5 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
6 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
7 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines