Delhi NCR Earthquake: भूकंप के झटकों से पलक झपकते ही पूरी दिल्ली हिल उठी। आज सुबह करीब 5 बजकर 45 मिनट पर भूकंप के तेज झटकों से धरती हिलने लगी। दरवाजे, खिड़की खड़खड़ करने लगे। और लोग डर के मारे घरों की छतों से बाहर खुले आसमान के नीचे आने लगे। गलियों और सड़कों पर लोगों की सुबह-सुबह भीड़ जमा हो गई। अब बात कर लेते हैं कि दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप के झटके कितने खतरनाक थे और तीव्रता कितने रिक्टर स्केल पर थी।
कितना गंभीर थे भूकंप के झटके
सुबह-सुबह लोग सोए हुए थे और कुछ काम के लिए निकल गए थे। तभी भूकंप के तेज झटकों से पूरी दिल्ली-एनसीआर हिल उठी। ये इतना भंयकर था कि पर भर में ही अधिकतर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। देखते ही देखते सड़कों और गलियों में लोगों की भीड़ जमा हो गई। रेड लाइट पर खड़े लोगों की गाड़ियां हिलने लगी। एक पल को तो ऐसा लगा कि गाड़ी को कोई धक्का देकर हिला रहा हो। समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर हो क्या रहा है।
यह भी पढ़ें: Delhi-NCR Earthquake: 4 तीव्रता में ये हाल था, 7 में क्या होता, दिल्ली में कितनी तीव्रता का भूकंप खतरनाक?
कितनी तीव्रता थी
ब ये जान लेते हैं कि भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र दिल्ली के आस-पास ही है। दरअसल धरती से 5 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र मिला है। इस एक झटके से ही पूरी दिल्ली और उसके आसपास के इलाके हिल उठे।
कितनी हुई हानि
अभी तक किसी भी तरह की जान-माल की हानि की कोई खबर नहीं आई है। सिर्फ लोगों में दहशत देखने को मिल रही है। भूकंप के झटकों का ये मंजर काफी भयानक था। लोगों के अंदर का डर साफ नजर आ रहा था। सभी अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों के चिल्लाने की आवाजें आने लगीं, और अफरा-तफरी मच गई। हां अच्छी बात ये है कि अभी तक कोई जनहानि की खबर नहीं आई है। हालांकि कुछ ही सेंकंड में सब शांत हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली।
यह भी पढ़ें: भूकंप आने पर भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 4 काम, ये सावधानियां बरतनी भी जरूरी
संबंधित खबरें
आज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
17 mins ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
23 mins ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
40 mins agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
9 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
11 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
11 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
13 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
14 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines