Delhi-Mumbai Expressway: भारत सरकार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर काम कर रही है। 1380 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे कई राज्यों और कई हाइवे से गुजरते हुए दिल्ली मुंबई की दूरी तय करेगा। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से मुंबई 24 घंटे के बजाय 12 घंटे में पहुंचा जा सकेगा। इसका निर्माण अलग-अलग खंडों में किया जा रहा है। हाल ही में 30वें पैकेज के काम का अपडेट सामने आया है। जिसमें बताया गया कि सोहना वडोदरा सेक्शन पैकेज का काम 88 फीसदी तक पूरा किया जा चुका है। जानें इसको कब तक पूरा किया जाएगा? किन राज्यों को इसको फायदा होगा?
6 महीने में होगा काम पूरा
पिछले दिनों में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सोहना वडोदरा सेक्शन पैकेज 30 के काम में तेजी आई है। यह करीब 22 किलोमीटर लंबा है। इसकी शुरुआत प्रतापनगर से होती है और कलोल इंटरचेंज पर एंड होता है। इसके स्ट्रक्चर का काम पूरा किया जा चुका है। अब तक निर्माण का काम लगभग 88 फीसदी तक पूरा किया जा चुका है। इस एक्सप्रेसवे को पूरा करने का लक्ष्य अगले 6 महीनों का रखा गया है।
ये भी पढ़ें: Yamuna Expressway इंटरचेंज से यात्रा होगी सुगम, इन शहरों को होगा फायदा
किन राज्यों को फायदा?
इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से 7 राज्यों को सीधा फायदा होगा। इन राज्यों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र का नाम शामिल है। जिससे आर्थिक केंद्रों को सीधा कनेक्ट किया जा सकेगा। हरियाणा के सोहना से राजस्थान के दौसा तक के खंड का उद्घाटन 12 फरवरी, 2023 को हो चुका है। 845 किलोमीटर लंबा दिल्ली-वडोदरा का दूसरा खंड अक्टूबर 2023 को खोल दिया गया था।
कहां से होगा शुरू?
यह एक्सप्रेसवे गुड़गांव से शुरू होगा, जो राजस्थान के जयपुर और सवाई माधोपुर से गुजरेगा। इसके बाद मध्य प्रदेश के रतलाम और गुजरात में वडोदरा से होकर गुजरेगा। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे दिल्ली मुंबई की दूरी को 727 किलोमीटर से घटाकर 572 किलोमीटर करने में मदद करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 तक इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने की प्लानिंग बनाई जा रही है।
नोएडा एयरपोर्ट को मिलेगी कनेक्टिविटी
NHAI ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को यमुना एक्सप्रेसवे और दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 537 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। जेवर एयरपोर्ट को यमुना एक्सप्रेसवे से सीधे जोड़ने के लिए 750 मीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। इसके अलावा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के साथ एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए 31 किलोमीटर का एक्सप्रेसवे लिंक बनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें: UP Upcoming Expressway Project: उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देंगे ये 3 एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट
संबंधित खबरें
अमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
2 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
2 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
3 hrs ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
4 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
5 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
7 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
7 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
7 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
7 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines