Delhi Metro Station Pro Khalistan Slogans: अगले महीने राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले कुछ मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक आपत्तिजनक नारे लिख दिए गए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी के मुताबिक, भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 153 ए, धारा 505 और ‘विरूपण अधिनियम’ के तहत मामला दर्ज किया गया है।
4 मेट्रो स्टेशनों पर लिखे गए विवादित नारे
पुलिस के मुताबिक, हमें सुबह 11 बजे नांगलोई पुलिस स्टेशन में नारेबाजी के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, 4 मेट्रो स्टेशनों पर विवादित नारे लिखे गए हैं। धारा 153ए के तहत धर्म, जाति, भाषा या जन्म स्थान में अंतर के आधार पर लोगों के वर्गों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने या भय पैदा करने वाले बयानों, भाषणों या कृत्यों को अपराध मानती है। इसमें तीन साल के कारावाया, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।
505 के तहत तीन से पांच साल तक की सजा का प्रावधान
दूसरी ओर, धारा 505 ऐसे बयानों, रिपोर्टों या अफवाहों को अपराध मानती है जो सशस्त्र बलों के सदस्यों या एक पुलिस अधिकारी को अपना कर्तव्य निभाने से रोकने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इसके साथ ही किसी व्यक्ति को राज्य के खिलाफ अपराध करने या सार्वजनिक शांति में बाधा डालने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। व्यक्तियों को अशांति फैलाने के लिए उकसाने वाले मामले भी इसी के तहत दर्ज होते हैं। इसमें तीन से पांच साल तक की सजा का प्रावधान है। वहीं तीसरे अपराध में सार्वजनिक संपत्ति से छेड़छाड़ के तहत 6 महीने तक के कारावास का प्रावधान रखा गया है।
जी20 शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ीं
जानकारी के अनुसार, कई मेट्रो स्टेशनों पर अलगाववादी खालिस्तान समूह के संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के कार्यकर्ताओं ने विवादास्पद नारे लिख दिए। इससे जी20 शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। दिल्ली पुलिस द्वारा साझा की गई तस्वीरों में मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर “दिल्ली बनेगा खालिस्तान” और “खालिस्तान जिंदाबाद” जैसे नारे लिखे नजर आ रहे हैं। एक अधिकारी ने कहा- “सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के रॉ फुटेज भी जारी किए।”
अधिकारी ने कहा, “संदिग्ध एसएफजे कार्यकर्ताओं ने खालिस्तान समर्थक नारों के साथ दिल्ली में शिवाजी पार्क से पंजाबी बाग तक कई मेट्रो स्टेशनों को नुकसान पहुंचाया।” जी20 शिखर सम्मेलन में 18 राष्ट्राध्यक्षों के भाग लेने की उम्मीद है। G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, चीनी प्रधानमंत्री शी जिनपिंग, कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन सहित कई राष्ट्राध्यक्षों और राजनयिकों के भाग लेने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
केरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
19 mins ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
2 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
4 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
4 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
6 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
7 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
8 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
8 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
8 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines