Delhi Airport Flights Delayed: दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा पसरा है, जिससे यहां आम जनजीवन प्रभावित है। सड़क से लेकर हवाई मार्ग पर इसका असर है। जानकारी के अनुसर दिल्ली हवाईअड्डे पर 50 से ज्यादा उड़ानें बाधित हैं। इनमें से कुछ को तीन घंटे से अधिक की देरी होने के चलते कैंसिल कर दिया गया है। वहीं, पांच से अधिक फ्लाइटें आसपास के राज्यों जैसे जयपुर, अहमदाबाद, मुंबाई आदि के एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिए गए हैं।
6 घंटे तक लेट हैं ट्रेन, घर से पता करके निकलें
उत्तर रेलवे अधिकारियों के अनुसार उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों की करीब 23 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। जानकारी के अनुसार पुरी से नई दिल्ली आने वाली ट्रेन संख्या 12801 करीब साढ़े छह घंटे लेट है। ऐसे में वापसी के लिए इस ट्रेन में देरी होगी। बुधवार सुबह नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार और निजामुद्दीन स्टेशनों पर यात्री परेशान होते दिखे। लोगों से अपील है कि वह रेलवे की वेबसाइट या ऐप पर अपनी ट्रेन का समय चेक कर ही स्टेशनों पर जाएं।
दिल्ली एयरपोर्ट पर CAT III B तकनीक लागू
जानकारी के अनुसर मंगलवार रात करीब 9 बजे से ही एनसीआर में कोहरा पड़ने लगा था। जिससे यहां पालम, सफदरजंग, नोएडा समेत अलग-अलग इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से 200 मीटर के बीच थी। दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एडवाइजरी जारी की। इसमें कहा गया कि एयरपोर्ट के रनवे पर कोहरे के चलते CAT III B तकनीक लागू की गई है। बता दें इस प्रणाली में रनवे पर लाइटें और आधुनिक उपकरणों से विमान को सुरक्षित उतारा जाता है। यह तब लगाया जाता है जब रनवे पर विजिबिलिटी 200 मीटर से कम हो।
पहाड़ों पर बर्फबारी
दिल्ली मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश समेत कई जगह पहाड़ों पर बारिश व बर्फबारी होगी। जिसका असर दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, चंडीगढ़, रोहतक समेत उत्तर भारत के अन्य राज्यों में पड़ेगा। यहां ठंडी हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश होगी।
दिन में कार की हेडलाइट लो बीम पर रखकर चलाएं
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर घर से निकलने से पहले मौसम का अपडेट लेने का आग्रह किया है। पुलिस के अनुसार कोहरे में दिन में भी हेडलाइट लो बीम पर रखकर वाहन चलाएं। लेन ड्राइविंग समेत अन्य ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
संबंधित खबरें
'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
4 mins agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
39 mins ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
1 hr agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हुए हमले की जांच करेगी NIA
1 hr agoदिल्ली में किलेबंदी! 2000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
2 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
2 hrs agoकौन हैं BJP नेता की बेटी यशस्विनी राजे सिंह? CJP प्रदर्शन के बीच किया डिटेन
2 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
2 hrs agoमार्च-रैली या विरोध प्रदर्शन के लिए पुलिस की मंजूरी लेने के क्या हैं नियम?
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट के पास 60 वकील हिरासत में, CJI ने किया दखल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines