Delhi Doha IndiGo Flight: दिल्ली से दुबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट की पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली-दोहा की फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी के कारण पाकिस्तान के कराची डायवर्ट किया गया। इसके बाद विमान की लैंडिंग कराई गई।
एयरलाइन के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी NIA को बताया कि दोहा जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को कराची में पाकिस्तान के जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी के कारण डायवर्ट किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान एक व्यक्ति की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद पायलट ने विमान को कराची हवाईअड्डे पर उतारा।
और पढ़िए – Corona Update: फिर बढ़ने लगा कोरोना का ग्राफ, 24 घंटे में आए 444 नए केस
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रही थी फ्लाइट
फ्लाइट इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रही थी। पायलट ने मेडिकल इमरजेंसी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी थी। कहा जा रहा है कि विमान के कराची में उतरने से पहले ही यात्री की मौत हो गई।
प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, 60 वर्षीय नाइजीरियाई यात्री अब्दुल्ला का निधन विमान के कराची में उतरने से पहले हो गया था। उड़ानों को ट्रैक करने वाली फ्लाइटवेयर ने बताया कि इंडिगो की उड़ान 6E 23 ने IGI हवाई अड्डे से सुबह 8:41 बजे उड़ान भरी थी और दुबई हवाई अड्डे पर सुबह 11 बजे उतरना था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
19 mins agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
7 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
8 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
8 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
8 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
10 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
10 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
14 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
15 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines