हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

दिल्ली एयरपोर्ट पर किस दिक्कत के चलते लेट हुईं 800 फ्लाइट्स? दिन भर परेशान रहे यात्री

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार देर रात ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में आई तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार को 800 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं. इस वजह से यात्रियों को लंबा इंतजार और असुविधा झेलनी पड़ी. एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम के ठप होने से उड़ानों की योजना मैन्युअल रूप से बनाई गई, जिससे देरी हुई. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार, शुक्रवार शाम तक सिस्टम पूरी तरह बहाल कर दिया गया.

विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी समस्या से 800 उड़ानों में देरी

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) पर गुरुवार देर रात हुई तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार को पूरे दिन यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी. इस तकनीकी गड़बड़ी की वजह से करीब 800 उड़ानें प्रभावित हुईं, कई रद्द की गईं, जबकि अधिक फ्लाइट्स में घंटों की देरी हुई. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने बताया कि अब सिस्टम सामान्य रूप से काम कर रहा है, लेकिन गुरुवार रात आई समस्या ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के कामकाज को प्रभावित किया. अधिकारियों के अनुसार, ऑटोमेटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में खराबी आने के कारण उड़ानों की प्लानिंग और संचालन बाधित हुआ.

क्या है AMSS सिस्टम?

AMSS यानी Automatic Message Switching System एक अत्याधुनिक प्रणाली है जो हवाई यातायात नियंत्रकों (Air Traffic Controllers) को उड़ान योजनाओं, विमान की गतिविधियों और मौसम से जुड़ी सूचनाएं रियल टाइम में उपलब्ध कराती है. यह सिस्टम एयर ट्रैफिक कंट्रोल और एयरलाइनों के बीच संचार का मुख्य माध्यम है, जो हर दिन हजारों संदेश जैसे फ्लाइट प्लान, मौसम अपडेट और परिचालन जानकारी को स्वचालित रूप से ट्रांसफर करता है.

जब यह सिस्टम ठप पड़ता है तो कंट्रोलरों को यह सारा काम मैन्युअल रूप से करना पड़ता है, जिससे हर फ्लाइट की क्लीयरेंस प्रक्रिया धीमी हो जाती है. यही वजह रही कि शुक्रवार को उड़ानों में औसतन 30 मिनट से लेकर 2 घंटे तक की देरी हुई.

विज्ञापन

यात्रियों को भारी परेशानी

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनलों पर शुक्रवार सुबह से ही यात्रियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर देरी और सूचना के अभाव को लेकर नाराजगी जताई. एयरलाइनों ने यात्रियों से अपील की कि वे एयरपोर्ट आने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति वेबसाइट या ऐप पर जांच लें.

देश के अन्य हवाई अड्डे भी प्रभावित

जानकारी के अनुसार, सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि देश के कई एयरपोर्ट पर परेशानी का सामना करना पड़ा. मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल हवाई अड्डे पर भी उड़ानों पर असर पड़ा. यह इसलिए क्योंकि AMSS नेटवर्क देश के कई बड़े ATC केंद्रों से जुड़ा होता है.

विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम तक AAI ने पुष्टि की कि AMSS सिस्टम को पूरी तरह बहाल कर दिया गया है और अब सभी उड़ानें सामान्य रूप से संचालित की जा रही हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola