दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर मंगलवार को हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट पर आपातकाल घोषित कर दिया गया। दरअसल, एक फ्लाइट से धुआं निकल रहा था, जिसके बाद एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गई। फ्लाइट बैंकॉक से मॉस्को जा रही थी, और उसके केबिन से धुआं निकलने की सूचना मिली।
दिल्ली एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों ने बताया, “दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर दोपहर करीब 3:50 बजे बैंकॉक से मॉस्को जा रही एयरोफ्लोट फ्लाइट SU 273 के केबिन में धुआं निकलने की सूचना मिली, जिसके बाद पूरी तरह से आपातकाल घोषित कर दिया गया। इस फ्लाइट में करीब 425 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं।”
नई दिल्ली में आपातकालीन लैंडिंग
बताया जा रहा है कि जब चालक दल को केबिन में धुआं दिखा तो उन्होंने इसकी सूचना दी और दिल्ली में आपातकालीन लैंडिंग का अनुरोध किया। विमान के चालक दल ने विमान के अंदर धुआं निकलने के बाद लगभग 3:50 बजे कंट्रोल रूम को जानकारी देकर आपातकालीन लैंडिंग का अनुरोध किया। यह रूस की सबसे बड़ी एयरलाइन, एरोफ्लोट का विमान था लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
एयर इंडिया का विमान क्यों हुआ डायवर्ट
वहीं भारतीय विमान कंपनी एयर इंडिया की टोरंटो से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट को शौचालय के जांच होने के कारन 2 मई को डायवर्ट कर दिया गया। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि तकनीकी समस्या के कारण विमान को डायवर्ट कर दिया गया। हालांकि सूत्रों का कहना है कि विमान के टॉयलेट जाम हो गए थे, जिसके बाद विमान को डायवर्ट कर दिया गया।
संबंधित खबरें
पुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
32 mins ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
36 mins agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड
57 mins agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
1 hr agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
3 hrs agoउपचुनाव LIVE: बंगाल-असम में BJP आगे, तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर
5 hrs agoआज फिर सड़क पर उतरेगा 'INDIA', राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी
5 hrs agoLIVE: गोधरा के अस्पताल में लगी आग, दमकलकर्मियों ने 200 मरीजों को बचाया
5 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
14 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines