हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सांस लेने लायक नहीं रही दिल्ली, 400 के पार पहुंचा AQI, सर्दी में धुंध नहीं, स्मॉग से ढकी राजधानी

Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया, जो बेहद चिंताजनक है. दिल्ली के करीब 18 इलाके रेड जोन में पहुंच गए हैं. ये खतरे की घंटी है. लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है. पढ़िए पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा हर दिन बद से बदतर होती जा रही है. जहां दिसंबर के महीने में धुंध दिखाई देनी चाहिए था, वहां हर जगह स्मॉग नजर आ रहा है.सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) की ताजा रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. सुबह 6 बजे दिल्ली के कई इलाकों में AQI यानि एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार रिकॉर्ड किया गया. जोकि आपकी हेल्थ के लिए बेहद खतरनाक है.

गैस-चेंबर बना दिल्ली- NCR

दिल्ली के कई इलाके खराब AQI की वजह से गैस चेंबर बने हुए हैं. CPCB की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के वजीरपुर में AQI 443, नरेला में 425, जहांगीरपुरी में 439, बावना में 424, अशोक विहार में 431 दर्ज किया गया है. बुराड़ी, ITO, लोधी रोड, पंजाबी बाग, चांदनी चौक जैसे इलाकों में भी AQI 410+ है. करीब 18 इलाके प्रदूषण के ‘डार्क रेड जेन’ में हैं. दिल्ली का ऑवरऑल AQI 387 रिकॉर्ड किया गया है. दिल्ली से सटे कुछ इलाकों में भी हालत खराब है. नोएडा का AQI 422, ग्रेटर नोएडा का AQI 418 और गाजियाबाद का AQI 422 रिकॉर्ड किया गया. ये तीनों इलाके भी रेड जोन कैटेगरी में आते हैं.

ये भी पढ़ें: दिसंबर में भी क्यों नहीं ठिठुर रही दिल्ली? क्या है वजह,जानिए कब करवट ले सकता है मौसम?

विज्ञापन

कैसे रखें अपनी सेहत का ध्यान

जहरीली हवा लोगों की हेल्थ खराब कर रही है. गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन जैसे मामले लगातार बढ़ रहे हैं. दिल्ली सरकार लगातार दावा कर रही है कि वो प्रदूषण को कम करने की पुरजोर कोशिश की रही है, लेकिन राजधानी में अभी भी स्मॉग की परत छाई है. ऐसे में जरूरी है कि लोग कुछ चीजों का ध्यान रखें.हेल्थ एक्सपर्ट्स ने बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और सांस के मरीजों को ज्यादा सतर्क रहने के लिए कहा है. उन्होंने खुले में कसरत ना करने की सलाह दी है. डॉक्टर्स की एड्वाइस है कि बाहर वॉक या रनिंग करने से बचें, घर से बाहर निकलते वक्त मास्क से अपने चेहरे को ढकें और जितना हो सके बच्चे और बुजुर्ग घर पर ही रहें.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola