Delhi Air Pollution Arvind kejriwal AAP Government imposed Odd even system from 13 to 20 November: दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को कम करने के लिए ऑड-इवेन सिस्टम लागू कर दिया है। यह नियम 13 से 20 नवंबर तक प्रभावी रहेगा। सीएम अरविंद केजरीवाल ने यह फैसला बैठक के बाद लिया है। दरअसल, सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में प्रदूषण पर उच्च स्तरीय बैठक की। जिसमें मंत्री गोपाल राय, आतिशी, सौरभ भारद्वाज और संबंधित विभागों के अधिकारी थे। बैठक में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए दो अहम फैसले लिए।
हरियाणा और यूपी सरकार करे पटाखों पर प्रतिबंध
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के अंदर पटाखों पर प्रतिबंध है। हमने देखा कि प्रतिबंध के बावजूद पिछली बार कई जगहों पर पटाखे छोड़े गए। इसलिए पुलिस अफसरों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी टीम को अलर्ट करें। आगे दिवाली का त्योहार है। उसके बाद वर्ल्ड कप का मैच और फिर छठ पूजा है। मैं यूपी और हरियाणा सरकार से अनुरोध करता हूं कि पटाखों पर प्रतिबंध लगाया जाए। वहां पर भी मॉनिटरिंग की जाए। क्योंकि प्रदूषण की स्थिति को और खतरनाक स्थिति में न पहुंचाया जाए।
हफ्ते भर की समीक्षा के बाद उठाएंगे अगला कदम
मंत्री ने कहा कि संभावना है कि दिवाली पर्व पर प्रदूषण और बढ़ सकता है। इसलिए दिवाली के अगले दिन 13 नवंबर से 20 नवंबर तक दिल्ली में ऑड-इवन सिस्टम लागू होगा। कुल एक हफ्ते यह नियम चलेगा। एक हफ्ते की स्थिति की समीक्षा करने के बाद अगले कदम का निर्णय होगा। पहले भी दिल्ली में ऑड इवन सिस्टम लागू हो चुका है। इसलिए ज्यादातर दिल्लीवाले इस बात को जानते हैं।
इस तरह चलेंगी गाड़ियां
मंत्री ने बताया कि ऑड वाले दिन जिन गाड़ियों के लास्ट नंबर 1, 3, 5, 7 हैं, वो चलेंगी। वहीं इवन वाले दिन 0, 2, 4, 6, 8 वाले नंबरों की गाड़ियां चलेंगी।
दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति गंभीर
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद गंभीर बनी हुई है। सफर एजेंसी के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 450 के पार रिकॉर्ड हुआ है। सरकार ने ट्रकों की एंट्री पर पहले ही पाबंदी ही लगा दी है।
कांग्रेस बोली- लोग घुटने को मजबूर, अब आप मीटिंग कर रहे
दिल्ली में प्रदूषण पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि जब प्रदूषण की समस्या पैदा हुई है। हर साल वादे किए जा रहे हैं। इससे पहले पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी, इसलिए आपने कई आरोप लगाए। अब आपकी सरकार है। आज जब दिल्ली में लोग घुट-घुट कर खाने को मजबूर हैं तो आप मीटिंग करने जा रहे हैं। केंद्र सरकार चुनाव प्रचार में व्यस्त है। उस दर्द के लिए जो दिल्ली और आसपास के इलाकों में लोग झेल रहे हैं बीजेपी और AAP दोनों बराबर जिम्मेदार हैं।
यह भी पढ़ें: Delhi Air Pollution: IIT कानपुर के सुझाव से दिल्ली की हवा हो जाएगी साफ, मास्टरप्लान पर काम
संबंधित खबरें
'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी, बताया क्या हो सकते हैं खतरे?
6 mins agoLIVE: : वाराणसी के नमो घाट जाएंगी PM मोदी, एयर शो में होंगे शामिल
15 mins ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
7 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
9 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
9 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
9 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
11 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
11 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
13 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines