Delhi Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर के आस-पास के क्षेत्रों में एक बार फिर हवा बेहद ही खराब श्रेणी में पहुंच गई है। देश में कम से कम 9 राज्यों की राजधानियों में भी स्थिति खराब है। मौसम विभाग की मानें तो एनसीआर में रहने वाले लोगों को जल्द राहत मिलने की संभावना नहीं है।
जानकारों की मानें तो उत्तर-पश्चिमी दिशा से चल रही हवाओं के कारण प्रदूषित कण वातावरण में फैल नहीं पा रहे हैं। जिसकी वजह से प्रदूषण का स्तर लगातार उच्च बना हुआ है। वहीं ठंडी हवाओं के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ेगा जिससे आने वाले दिनों में यह संकट और भी बड़ा हो सकता है। सीपीसीबी की मानें तो आनंद विहार में एक्यूआई 430, आरकेपुरम में 417, पंजाबी बाग में 423 और जंहागीरपुरी में एक्यूआई 428 दर्ज किया गया।
इस बीच प्रदूषण को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार दिवाली पर चलाए जाने वाले पटाखों को लेकर सख्ती बरतने में नाकामयाब रही है। इसी कारण दिवाली के बाद एक बार फिर प्रदूषण में बढ़ोतरी हो रही है। इस पर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में पटाखे चलाने से रोकने की जिम्मेदारी पुलिस की थी जो कि केंद्र सरकार के अधीन आती है। इसके अलावा हरियाणा और यूपी में भी पुलिस लोगों को पटाखे चलाने से रोकने में विफल रही। इसलिए प्रदूषण में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
बुधवार सुबह 6 बजे के अनुसार दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग क्षेत्रों में कुछ ऐसा है प्रदूषण का स्तर
दिल्ली 370
लोधी रोड 357
दिल्ली विश्वविद्यालय 394
एयरपोर्ट 393
नोएडा 382
IIT दिल्ली 381
गुरुग्राम 373
ग्रेटर नोएडा 348
गाजियाबाद 356
संबंधित खबरें
दिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 hr ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
1 hr agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
3 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
3 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
3 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
4 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
4 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
4 hrs agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
5 hrs agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines