Union Minister Rajeev Chandrasekhar Deepfake Menace: डीपफेक की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसके शिकार एक्ट्रेस और क्रिकेटर समेत कई लोग हो रहे हैं। डीपफेक को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि केंद्र सरकार अगले 7-8 दिनों के अंदर नए आईटी नियमों को तैयार किया जाएगा। उन्होंने एक खुले, सुरक्षित और जवाबदेह इंटरनेट वातावरण को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
‘हर इनोवेशन फायदा और चुनौतियां दोनों लाता है’
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हर इनोवेशन फायदा और चुनौतियां दोनों लाता है। हमारी जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि हर भारतीय सुरक्षित महसूस करे और इंटरनेट पर भरोसा करे। हम उसके अनुसार नियम और कानून बनाएंगे। उन्होंने बताया कि डीपफेक मुद्दे पर एक एडवाइजरी जारी की गई है।
सचिन तेंदुलकर भी डीपफेक वीडियो का हुए शिकार
मशहूर क्रिकेटर और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलकर भी डीपफेक वीडियो का शिकार हुए थे। उनकी शिकायत पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि AI द्वारा संचालित DeepFakes और गलत सूचनाएं भारतीय यूजर्स की सुरक्षा और विश्वास के लिए खतरा हैं। इन्हें रोकने और हटाने के लिए प्लेटफॉर्म की आवश्यकता है। हालिया एडवाइजरी में प्लेटफॉर्म को इसका 100% अनुपालन करने की आवश्यकता है। प्लेटफार्मों द्वारा अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए हम जल्द ही आईटी अधिनियम के तहत कड़े नियमों को अधिसूचित करेंगे।
पिछले साल केंद्र ने जारी की एडवाइजरी
बता दें कि पिछले साल दिसंबर में केंद्र सरकार ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को एक एडवाइजरी जारी की थी। इस एडवाइजरी में मौजूदा आईटी नियमों का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया था। इसके साथ ही यूजर्स को यह आईपीसी और आईटी अधिनियम 2000 समेत अन्य दंडात्मक प्रावधानों के बारे में सूचित करने का निर्देश दिया गया था।
क्या है डीपफेक?
बता दें कि डीपफेक का मतलब किसी व्यक्ति के वास्तविक तस्वीर या वीडियो में एआई की मदद से हेरफेर कर किसी अन्य व्यक्ति का चेहरा लगा देना होता है। एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर इसका शिकार हो गए हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मशहूर क्रिकेटर और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलकर को किसी एप का प्रचार करते हुए दिखाया गया था।
यह भी पढ़ें:
Rashmika-Alia के बाद अब देसी गर्ल हुई Deepfake का शिकार, वायरल हो रहा Priyanka Chopra का वीडियो
Fact Check: क्या आपसे भी Ratan Tata के नाम पर मांगा गया पैसा? वायरल हो रहा Deepfake वीडियो
संबंधित खबरें
GST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
58 mins agoLIVE: रेजीनगर में हिरासत में लिए गए हुमायूं कबीर, उपचुनाव में डाल चुके वोट
2 hrs ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
3 hrs agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
11 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
12 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
13 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
14 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
15 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
16 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines