Sangeet Som News: BJP नेता संगीत सोम को जान से मारने की धमकी मिली है. उन्होंने दावा किया है कि सुबह से उन्हें बांग्लादेशी नंबरों से कॉल आ रहे हैं और कॉल करने वाले उन्हें मारने की धमकी दे रहे हैं. वहीं उन्हें धमकी इसलिए दी जा रही है, क्योंकि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खेल रही टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्ताफिजुर रहमान को बाहर करने के फैसले को सही और सनातनियों की जीत बताया था.
यह भी पढ़ें: मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से निकालने के बाद KKR में इस प्लेयर की होगी एंट्री? मिला अहम सुझाव
क्रिकेटर को लेकर क्या दिया था बयान?
बता दें कि संगीत सोम ने शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को आउट किए जाने के फैसले के लिए केंद्र सरकार धन्यवाद किया था. उन्होंने कहा था कि क्रिकेटर को बाहर करके भारत सरकार ने करोड़ों सनातनियों की भावनाओं का सम्मान किया है. बांग्लादेश आजकल जिस तरह से भारत विरोधी गतिविधियां कर रहा है, उसे देखते हुए बांग्लादेशी क्रिकेटरों को भारत में खेलना नहीं चाहिए.
शाहरुख खान पर भी साधा था निशाना
बता दें कि संगीत सोम ने एक्टर शाहरुख खान पर भी निशाना साधा था. मेरठ के दौराला स्थित सुमित्रा फार्म हाउस में एक कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की थी. इस दौरान उन्होंने कहा कि था बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार करके उनकी जान ली जा रही है और शाहरुख खान अपनी इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए उस देश के क्रिकेटर को खरीद रहे हैं. शाहरुख ने मुस्ताफिजुर रहमान को क्यों खरीदा है? 9.20 करोड़ दिए हैं.
यह भी पढ़ें: भारत में T20 WC 2026 खेलने से पीछे हटा बांग्लादेश, BCB ने किया बड़ा ऐलान
BJP के फायरब्रांड नेता संगीत सिंह सोम
बता दें कि संगीत सोम भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्य हैं. उन्होंने मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) जॉइन करके राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी. फिर उन्होंने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी जॉइन की थी और अब वे BJP के सदस्य हैं. उन्होंने साल 2012 और साल 2017 में BJP की टिकट पर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की सरधना विधानसभा सीट से चुनाव जीता था, लेकिन साल 2022 में समाजवादी पार्टी के अतुल प्रधान से वे चुनाव हार गए थे. संगीत सोम BJP के फायरब्रांड नेता हैं और अपने बयानों को लेकर अकसर सुर्खियों में रहते हैं.
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
1 hr ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
2 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
3 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
3 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
3 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
4 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
4 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
4 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
5 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines