Dattatreya Hosabale: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह (महासचिव) दत्तात्रेय होसबोले ने बुधवार को कहा कि अगर किसी ने दबाव में आकर बीफ खाया है और धर्म छोड़ दिया है तो उसके लिए दरवाजे बंद नहीं हैं, वे आज भी लौट सकते हैं।
होसबोले ने ‘राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ: कल, आज और कल’ विषय पर दीनदयाल स्मारक व्याख्यान में ये बातें कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता राष्ट्रवादी। वे न तो दक्षिणपंथी हैं और न ही वामपंथी। संघ केवल राष्ट्र के हित में काम करता है।
और पढ़िए – विपक्ष के जोरदार हंगामे के बाद दोनों सदन कल तक के लिए स्थगित, खड़गे ने लगाए ये आरोप
होसबोले ने कहा- भारत में रहने वाले सभी लोग हिंदू हैं
होसबोले ने कहा कि भारत में रहने वाले सभी लोग हिंदू हैं क्योंकि उनके पूर्वज हिंदू थे। उनकी पूजा का तरीका अलग हो सकता है, लेकिन उन सभी का डीएनए एक ही है। उन्होंने आगे कहा कि संघ केवल शाखा लगाएगा, लेकिन संघ के स्वयंसेवक सभी काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही भारत विश्व गुरु बनकर विश्व का नेतृत्व करेगा। संघ कठोर नहीं, बल्कि लचीला है। संघ को समझने के लिए हृदय की आवश्यकता नहीं है। RSS महासचिव ने कहा कि संविधान अच्छा है और उसे चलाने वाले खराब हैं तो संविधान भी कुछ नहीं कर सकता।
और पढ़िए – हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर एकजुट हुआ विपक्ष, कहा- संयुक्त संसदीय समिति से कराई जाए जांच
बोले- देश में लोकतंत्र की स्थापना में RSS की भूमिका रही है
आरएसएस महासचिव ने कहा कि भारत की अस्मिता और अस्तित्व के लिए हमें समाज को सक्रिय रखना है। होसबोले ने कहा कि देश में लोकतंत्र की स्थापना में आरएसएस की भूमिका रही है। संघ सामाजिक जीवन के सभी क्षेत्रों में सक्रिय है। कोई भी आपदा आती है तो संघ के स्वयंसेवकों को ही याद किया जाता है।
होसबोले ने कहा कि संघ एक जीवन शैली है और संघ आज एक आंदोलन बन गया है। हिंदुत्व के निरंतर विकास के आविष्कार का नाम RSS है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
2 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
3 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
3 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
4 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
7 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
8 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
10 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
11 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
11 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines