Cyclone Senyar And Weather Update: बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुआ चक्रवाती तूफान ‘सेन्यार’ भारत में तबाही मचाने के लिए तैयार है. वैसे तो देशभर में मौसम शुष्क और साफ रहेगा, लेकिन उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे के कारण ठंड बढ़ेगी. चक्रवाती तूफान के असर से दक्षिण भारत और पूर्वी भारत के अलावा दक्षिण-पूर्वी तटों पर बसे शहरों में तूफानी हवाओं और गरज चमक के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने साइक्लोन और 29 नवंबर तक दिल्ली समेत देशभर के मौसम पर अपडेट दिया है.
साइक्लोन सेन्यार कब-कहां टकराएगा?
बता दें कि दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ गया है, जो पश्चिमी-उत्तर-पश्चिमी की ओर बढ़ते हुए 25-26 नवंबर को चक्रवाती तूफान सेन्यार का रूप ले लेगा. 27 से 29 नवंबर के बीच आंध्र प्रदेश और ओडिशा के समुद्र तट पर लैंडफॉल करेंगा. इसके चलते समुद्र तटीय शहरों में तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है, वहीं समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठने के कारण मछुआरों को 30 नवंबर तक समुद्र में न जाने, अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है.
सबसे ज्यादा प्रभावित होगा यह इलाका
बता दें कि चक्रवाती तफान का सबसे ज्यादा असर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर पड़ सकता है. तूफान के असर से दोनों द्वीपों पर 30 नवंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश (105 से 204 मिलीमीटर) हो सकती है, क्योंकि चक्रवाती तूफान इन द्वीपों के बेहद करीब से गुजरेगा. इसलिए दोनों द्वीपों पर चलने वाली हवाओं की गति 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी. इसके बाद स्पीड 65 किलोमीटर तक बढ़ सकती है. ओडिशा और आंध्र प्रदेश तटों पर भी भारी बारिश हो सकती है, साथ ही दोनों राज्यों में तूफानी हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी हुआ है.
दिल्ली समेत पूरे देश में कैसा रहेगा मौसम?
बता दें कि उत्तर भारत में ठंड का असर पड़ेगा और न्यूनतम तापमान में 5 से 7 डिग्री की गिरावट आ सकती है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर में 30 नवंबर तक हल्की धुंध या कोहरा छा सकती है. शीतलहर चलने से रातें ठंडी हो सकती हैं, लेकिन इस बीच उत्तर भारत में बारिश होने का अनुमान नहीं है.
पूर्व भारत में कोलकाता, ओडिशा, बिहार, झारखंड में बंगाल की खाड़ी से उठने वाली नम हवाओं के कारण 29 नवंबर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दक्षिण भारत में चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम तटों पर हल्की बारिश हो सकती है और 40 से 60 किलीमीटर स्पीड वाली हवाएं चल सकती हैं.
पश्चिम भारत में मुंबई, गुजरात, महाराष्ट्र में मौसम शुष्क रहेगा और धूप खिलने से ठंड से राहत मिलेगी, लेकिन बारिश होने का अनुमान नहीं है. मध्य भारत में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम हल्की धुंध छा सकती है. उत्तर-पूर्व भारत में असम, अरुणाचल, मेघालय में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है.
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
5 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
7 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
9 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
10 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
11 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
11 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
12 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
12 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
13 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines