Cyclonic Storm Alert : उत्तर भारत में जहां सर्दी धीरे-धीरे दस्तक दे रही है तो वहीं दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला जारी है। मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आई, जिससे ठंड बढ़ रही है, जबकि पहाड़ी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। बंगाल की खाड़ी पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिससे कई राज्यों में जमकर बादल बरसने के आसार हैं। आइए जानते हैं कि आईएमडी का क्या है लेटेस्ट अपडेट?
बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है और अब यह समुद्री तल से 3.6 किमी ऊपर तक फैल गया है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी पर अगले 48 घंटों में लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। अगले दो दिनों में इसके तमिलनाडु और श्रीलंका तटों की ओर बढ़ने के आसार हैं, जिससे कई राज्यों में तेज तूफान के साथ बारिश हो सकती है।
यह भी पढे़ं : दिल्ली NCR में धुंध तो राजस्थान में लुढ़का पारा, उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम? जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
आईएमडी का अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है, जबकि इन राज्यों के कुछ हिस्सों में जमकर बादल बरसेंगे। आंध्र प्रदेश में भी झमाझम बरसात होने के आसार हैं।
यह भी पढे़ं : फिर लौटा चक्रवाती तूफान! दिल्ली समेत इन राज्यों में सताएगी सर्दी, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
इन राज्यों में बरसेंगे बादल
आईएमडी के अनुसार, तटीय तमिलनाडु और केरल में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में 09-14 नवंबर के दौरान जमकर बादल बरसेंगे। अगर पिछले 24 घंटे की बात करें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा।
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
1 hr ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines