हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का अलर्ट, इन राज्यों के लिए एनडीआरएफ की टीमें तैयार 

विज्ञापन
तूफान का प्रतीकात्मक फोटो

Bay of Bengal: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 8 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। तूफान की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक हुई।

आईएमडी डीजी ने समिति को चक्रवाती तूफान की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए बताया की एनडीआरएफ की 5 टीमें तमिलनाडु के लिए, 3 टीमें पुडुचेरी के लिए तैयार कर दी गई हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के लिए टीमें को स्टैंडबाय में रखा गया है।

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam: अगले 72 घंटे तेज हवाओं के साथ इन राज्यों में होगी आफत की बारिश, जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी

जानकारी के मुताबिक पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में मंगलवार शाम तेज हवाएं चलने लगी। उधर दक्षिण राज्यों में मौसम विभाग का भारी बारिश का अलर्ट है।

विज्ञापन

यहां भारी बारिश की संभावना 

तीन राज्यों तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में आठ दिसम्बर से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाली तूफान के आने की आशंका हैं। जिस वजह यह भारी बारिश हो सकती है।

यह एडवाइजरी जारी 

मौमस विभाग के मुताबिक दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र जल्द ही चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। एडवाइजरी जारी की गई है कि मछुआरे किनारों पर रहें। कुछ दिन बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में न जाएं।

विज्ञापन

और पढ़िए –  मौसम  से जुड़ी खबरें यहाँ  पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola