वेस्ट बंगाल: चक्रवाती तूफान ‘सितरंग’ के चलते वेस्ट बंगाल में समुद्र तट खाली करवा दिए गए हैं। यहां एडवाइजरी जारी कर पर्यटकों समेत अन्य लोगों के समुद्र तट पर जाने से रोक लगा दी गई है। सभी स्थानीय दुकानें बंद कर दी गई हैं।
आपदा प्रबंधन अधिकारी अनमोल सस्मोर ने कहा कि देश चक्रवात के लिए पूरी तरह तैयार है। जानकारी के मुताबिक कोलकाता समेत कई जिलों में रविवार को बादल छाए रहे। पूर्वी मिदनापुर में कई जगह हल्की बारिश हुई। ‘सितरंग’ बंगाल के तटीय इलाकों खासकर सुंदरबन में भारी तबाही बरपा सकता है।
वहीं, दक्षिण 24 परगना के बक्खाली बीच पर ‘सितरंग’ चक्रवात से निपटने के लिए सिविल डिफेंस की टीमें तैनात की गई हैं। चक्रवात सितरंग आज सुबह साढ़े 11 बजे पश्चिम बंगाल में सागर द्वीप से लगभग 300 किमी दक्षिण-पूर्व में था। चक्रवात 25 अक्तूबर को सुबह-सुबह ही एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। आईएमडी के मुताबिक, चक्रवात मंगलवार सुबह बांग्लादेश में टिंकोना द्वीप और सैंडविप के बीच दस्तक दे सकता है।
इससे पहले आज सुबह हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात में तेज बारिश व तूफान आने का खतरा बना हुआ है।
संबंधित खबरें
UP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
40 mins agoPM करेंगे मंत्रालयों के काम का 'पोस्टमॉर्टम', 27 को खुलेगा कच्चा-चिट्ठा
42 mins agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 hr agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
2 hrs agoक्यों चली रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर कैंची? हटाई गईं प्रदर्शन की 74 फोटोज
3 hrs agoLIVE: रामपुर जेल में आज आजम खान से मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव
3 hrs agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
12 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
12 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
13 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines