Cyclone Shakti Landfall Update: मानसून की एंट्री के साथ ही देश में भयंकर चक्रवाती तूफान की दस्तक भी हो रही है, जो बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा है और अंडमान सागर से होते हुए मानसून के साथ केरल में एंट्री कर सकता है। इस तूफान का ‘शक्ति’ नाम दिया गया है और अगर चक्रवाती तूफान पूरी तरह एक्टिव होकर आगे बढ़ा तो यह ओडिशा और पश्चिम बंगाल में समुद्र तटों से टकरा सकता है।
चक्रवाती तूफान शक्ति से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के साथ-साथ बांग्लादेश के खुलना और चटगांव को भी खतरा होगा। Mint की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश के मौसम विज्ञानी मुस्तफा कमाल पलाश ने ही एक पोस्ट लिखकर चक्रवाती तूफान के बारे में बताया। वहीं TOI की रिपोर्ट के अनुसार, अंडमान सागर के ऊपर 16 से 18 मई के बीच एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनेगा, जो 22 मई तक कम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो सकता है।
यह सिस्टम 23 से 28 मई के बीच साइक्लोन शक्ति को एक्टिव कर सकता है। हालांकि अभी तक चक्रवाती तूफान के रास्ते और स्पीड का पता नहीं लग पाया है, लेकिन तूफान के एक्टिव होने की संभावना है।
साइक्लोन का किन शहरों में असर रहेगा?
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अंडमान सागर पर एक साइक्लोनिक सर्कलेशन देखा है, जो 16 से 22 मई के बीच निम्न दबाव वाले क्षेत्र में विकसित हो सकता है। यह सिस्टम 23 से 28 मई तक चक्रवात शक्ति के रूप में एक्टिव हो सकता है, जो संभावित रूप से भारत में ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों के साथ-साथ बांग्लादेश में खुलना और चटगांव को प्रभावित कर सकता है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून 13 मई 2025 तक दक्षिणी बंगाल की खाड़ी, दक्षिणी अंडमान सागर, निकोबार द्वीप समूह और उत्तरी अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में एंट्री कर चुका है। पिछले 7 साल में पहली बार मानसून समय से पहले बंगाल की खाड़ी में आया। चक्रवात शक्ति के एक्टिव होने से तटीय इलाकों में बाढ़, तूफानी हवाएं और बहुत भारी बारिश हो सकती है।
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और हिमाचल प्रदेश जैसे क्षेत्रों में मई के मध्य तक गरज और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और छत्तीसगढ़ सहित दक्षिणी और मध्य राज्यों में भी प्री-मानसून की बारिश होने की संभावना है।
IMD की लोगों को सलाह
भारतीय मौसम विभाग ने संभावित चक्रवाती तूफान शक्ति का पूर्वानुमान लगाते हुए समुद्र तटीय इलाकों के निवासियों को मौसम के अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है। ट्रिप शेड्यूल करने और जरूरी सामान साथ रखने की सलाह भी दी है। साइक्लोन प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से आग्रह किया जाता है कि वे मौसम पूर्वानुमानों पर नजर रखें।
स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। अगर साइक्लोन प्रभावित क्षेत्रों में यात्रा करने या वहां से आने का प्लान है तो अतिरिक्त सावधानी बरतें। ग्रामीण या बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों से गुजर रहे हैं तो सुनिश्चित करें कि आपके पास पीने का पानी, पावर बैंक, स्नैक्स और दवाइयां जैसी बुनियादी वस्तुएं हों।
संबंधित खबरें
दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
29 mins agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
1 hr agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
2 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
3 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
3 hrs ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
6 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
6 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
6 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines