Cyclone Mocha: चक्रवात मोचा 14 मई की दोपहर 12 बजे के आसपास म्यांमार तट से टकराएगा। बुधवार को भारतीय मौसम विभाग ने ताजा अपडेट दी है। विभाग के अनुसार 110 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। म्यांमार में भारतीय दूतावास ने कहा कि इस अवधि में भारी बारिश होने की संभावना है। म्यांमार में सभी भारतीयों को मौसम पर नजर रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना है।
आईएमडी के डायरेक्टर एचआर विस्वास ने कहा कि डीप डिप्रेशन दक्षिणी पूर्व बंगाल की खाड़ी पर है। आज सुबह ही वहां डीप डिप्रेशन हुआ है और इसका मूवमेंट उत्तर-पूर्व की ओर होने की संभावना है। चक्रवाती तूफान आज शाम तक आने की संभावना है। उसके बाद गंभीर से बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान आने की संभावना है। 12 मई को स्थिति ठीक होने की संभावना है। 14 मई को उत्तर-पूर्व की ओर से दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और म्यांमार तट को पार करनी की संभावना है। उसके बाद ओडिशा में कोई चेतावनी जारी नहीं किया गया है। हमने मछुआरों को 12 मई से 14 मई तक तटीय क्षेत्र में जाने से मना किया है।
आज से चक्रवात के तेज होने की संभावना
आईएमडी के अनुसार बुधवार की शाम चक्रवाती तूफान में धीरे-धीरे तेज होने की संभावना है। 11 मई की मध्यरात्रि तक दक्षिण-पूर्व और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बहुत भयंकर चक्रवाती तूफान आने की संभावना है। 14 मई को उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ जाएगा और कॉक्स बाजार (बांग्लादेश) और क्यौकप्यू (म्यांमार) के बीच दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और उत्तर म्यांमार के तटों को पार कर जाएगा।
ममता बनर्जी ने कहा- डरने की जरूरत नहीं
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि लोगों को चक्रवात से डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनकी सरकार स्थिति को संभालने के लिए तैयार है। सीएम बनर्जी ने कहा कि चक्रवात से डरने की जरूरत नहीं है। अगर जरूरत पड़ी तो हम लोगों को तटीय क्षेत्रों से हटा देंगे। पूर्वानुमान से पता चलता है कि चक्रवात बांग्लादेश की ओर बढ़ेगा और उसके बाद म्यांमार की ओर जाएगा।
संबंधित खबरें
Starlink के मुद्दे पर एलन मस्क के दावे को भारत सरकार ने किया खारिज
51 mins agoCEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
1 hr ago'कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी...', इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी
2 hrs agoराहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
3 hrs ago10 अक्टूबर CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने 2800 अपराधियों को किया ट्रैक
4 hrs agoLIVE: खरगे पहुंचे कनॉट प्लेस, विपक्षी सांसदों की लंच मीटिंग में हुए शामिल
6 hrs agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
7 hrs agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
14 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
15 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines