हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Cyclone Michaung: चेन्नई में 70-80 साल बाद ऐसी 'जानलेवा' बारिश; जानें किस जिले में 2 दिन में कितने बरसे बादल?

Cyclone Michaung: जारी आंकड़ों के अनुसार चेन्नई के पेरुंगुडी में 45 सेमी, तिरुवल्लूर के पूनमल्ली 34 सेमी, तिरुवल्लूर के अवादी में 28 सेमी और चेन्नई के नुंगमबक्कम में 24 सेमी बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन
मौसम की मार। (File Photo)

Cyclone Michaung: बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात मिचौंग के गंभीर चक्रवाती तूफान बनने के बाद आज इसके आंध्र प्रदेश के तट से टकराने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार यह तूफान आज दोपहर के बाद कभी भी आंध्र प्रदेश के बापटला से टकरा सकता है। इससे पहले इस चक्रवात का असर दक्षिण और उत्तर भारत के कई प्रदेशों में देखने को मिला है। वहीं, इस तूफान से तमिलनाडु के कई जिलों भारी बारिश हुई है।

चेन्नई सबसे ज्यादा प्रभावित

वहीं, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में इस तूफान का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। तमिलनाडु के जल संसाधन मंत्री के मुताबिक, चेन्नई में 70-80 साल बाद ऐसी बारिश हुई है। वहीं, इस तूफान से चेन्नई में अब तक 5 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- कैप्टन Geetika Koul दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में तैनात होने वाली पहली Medical Officer बनीं

दर्ज की गई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु कई जिलों में आज सुबह 08:30 बजे तक भारी बारिश दर्ज की गई है। जारी आंकड़ों के अनुसार चेन्नई के पेरुंगुडी में 45 सेमी, तिरुवल्लूर के पूनमल्ली 34 सेमी, तिरुवल्लूर के अवादी में 28 सेमी, कांचीपुरम के कट्टुपक्कम में 27 सेमी और चेन्नई के नुंगमबक्कम में 24 सेमी बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन

इसी प्रकार चेन्नई में 24 सेमी में, चेंगलपट्टू के तालुक कार्यालय, तांबरम में 24 सेमी, चेंगलपट्टू के मामल्लापुरम में 22 सेमी, चेन्नई के आइस हाउस में 22 सेमी, चेन्नई के रोयापुरम में 21 सेमी, चेन्नई के अड्यार में 21 सेमी, चेन्नई के तिरु वी का नगर में 21 सेमी, चेन्नई के जीसीसी में 21 सेमी, चेन्नई के कोडमबक्कम में 21 सेमी तथा कांचीपुरम से चेम्बरमबक्कम में 20 सेमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

4 जिलों में पब्लिक हॉलीडे

वहीं, मिचौंग तूफान को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने 4 जिलों में पब्लिक हॉलीडे घोषित कर दिया है। चैन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, और तिरुवल्लूर में जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी जगह अवकाश घोषित कर दिया गया है तथा सरकार ने प्राइवेट कंपनियों को घर से ही काम कराने की अपील की है।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola