Cyclone Mandous: चक्रवाती तूफान मैंडूस ने दक्षिण राज्य तमिलनाडु में काफी तबाही मचाई है। ये तूफान रात के करबी 2 बजे तमिलनाडु के तट से टकराया। इसके पहले से ही चेन्नई सहित कई शहरों में तेज हवा के साथ बारिश हो रही थी। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान मंडूस (Mandous) के प्रभाव के रहते तमिलनाडु में अलर्ट जारी किया गया था। इस चक्रवाती तूफान ने 4 लोगों की जान ले ली है। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने इसकी जानकारी दी।
मैंडूस चक्रवात तूफान ने नौ और 10 दिसंबर की मध्यरात्रि को 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तट को पार किया। मामल्लापुरम तट पार करने वाले चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ ने जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। कही घरों के छत उड़ गए तो कहीं दुकान डूब गए।
समुद्र के किनारे लगी दुकानों को तूफान की वजह से बहुत नुकसान का सामना करना पड़ा हैं। आस-पास के लगे स्टॉल पानी में बहने लगे।
राहत और बचाव कार्य जारी है। ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन के कमिश्नर गगनदीप बेदी ने बताया कि 200 से अधिक लोगों को शिविरों में स्थानांतरित कर दिया गया है और लगभग 9000 लोगों को भोजन प्रदान किया गया है।
राहत कार्य में 16,000 पुलिसकर्मी और 1500 होम गार्ड्स को तैनात किया गया है। राज्यों में NDRF और SDRF की टीमें भी अलर्ट हैं। NDRF के महानिदेशक अतुल करवाल ने कहा कि हमारी टीम हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
संबंधित खबरें
SIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
14 mins ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
16 mins ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
47 mins agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
7 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
7 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
7 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
9 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
12 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
12 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines