हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

ठगी की पाठशाला: अब जामताड़ा के नाम पर फैला क्रैश कोर्स का जाल, बचकर रहें

विज्ञापन

नई दिल्ली। आज की गलाकाट प्रतियोगिता के जमाने में आदमी हरसंभव प्रयास करके खुद को आगे बढ़ाना चाहता है। आगे बढ़ने की यह रेस हमारी पर्सनल लाइफ से लेकर बड़ी एमएनसीज और कॉर्पोरेट कंपनियों तक चल रही है। अब इस रेस में जामताड़ा के ठग भी शामिल हो चुके हैं।

जी हां, जामताड़ा फर्जीवाडे से जुड़े कुछ लोगों ने तो अपने नेटवर्क को आगे बढ़ाने के लिए बाकयदा ट्रेनिंग सेंटर भी ओपन कर दिए हैं। इन सेंटर्स में कुछ दिनों से लेकर कुछ हफ्तों तक का क्रैश कोर्स चलाया जा रहा है। जिनमें लोगों को ठगना सिखाया जाता है।

यह भी पढ़ें: अब Google Meet वीडियो कॉल के दौरान दूसरे यूजर्स का वीडियो बंद कर सकेंगे यूजर्स

हाल ही में हरियाणा के मेवात और राजस्थान के कुछ इलाकों में पुलिस ने छापा मारकर जामताड़ा के कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही लगभग 2 लाख सिमकार्ड भी ब्लॉक किए गए थे। इन लोगों ने पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारी दी है।

नए मेंबर्स बनाने के लिए शुरू किए ट्रेनिंग कोर्स

गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बताया कि जामताड़ा के शातिर ठगों ने राजस्थान के अलवर और भरतपुर में ट्रेनिंग कैंप भी आरंभ किए हैं। इन कैंप्स में साइबर क्राइम करने की ट्रेनिंग दी जाती है। यही नहीं, कैंप्स में सिखाने के लिए 15 से 20 हजार रुपए तक की फीस भी वसूली जा रही है।

क्या सिखाया जाता है ट्रेनिंग में

इन ट्रेनिंग कैम्प्स में युवाओं को साइबर क्राइम करने का पूरा तरीका सिखाया जा रहा था। फर्जी सिमकार्ड किस तरह ले सकते हैं, किस तरह बैंकों में फर्जी अकाउंट खुलवा सकते हैं, किस तरह लोगों को अट्रेक्ट कर उन्हें अपने जाल में फांसना है, यह सभी जानकारी ट्रेनिंग के दौरान दी जाती थी। एक तरह से यह अपराधियों की पाठशाला ही थी जो उन्हें ऑनलाइन फ्रॉड करने का तरीका सिखा रही थी।

फर्जी कॉल सेंटर के जरिए होती है ठगी

ठगी के सर्वाधिक प्रचलित तरीके में देश के अलग-अलग स्थानों पर फर्जी कॉल सेंटर खोले जाते हैं। इनमें लोगों को नौकरी, शॉपिंग, बैंक अकाउंट संबंधी सेवाएं देने के नाम पर आकर्षित किया जाता है। जब उनका इन फर्जी कॉल सेंटर्स पर विश्वास जम जाता है तो फिर उन्हें ठगने की शुरूआत होती है। इस तरह न केवल भारतीय वरन अमरीका तक के नागरिकों को ठगा जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें