Odisha Stadium Stampede Before India-England ODI Match: ओडिशा के कटक से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां जिस स्टेडियम में 9 फरवरी को भारत एवं इंग्लैंड की वनडे सीरीज के तहत दूसरा वन-डे मैच खेला जाएगा, उसी स्टेडियम में आज भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई लोग घायल हो गए और कई बेहोश हो गए। दरअसल, बाराबती स्टेडियम में आज टिकट काउंटर पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे स्टेडियम में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और भगदड़ मच गई।
टिकट काउंटर पर लोगों की भीड़
बताया जा रहा है कि टिकट काउंटर पर लोगों की भीड़ काफी बढ़ जाने की वजह से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस भगदड़ में कई लोग बेहोश भी हो गए और कई लोग घायल हो गए हैं। यहां टिकट खरीदने आए लोगों ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बताया कि प्रशासनिक लापरवाही की वजह से स्टेडियम में इस तरह की भगदड़ की स्थिति पैदा हुई है।
वन-डे मैच को लेकर एक्साइटमेंट
जानकारी के अनुसार, लोगों के बीच भारत और इंग्लैंड के वन-डे मैच को लेकर काफी एक्साइटमेंट है। इस मैच के लिए बुधवार से काउंटर में टिकट बिक्री शुरू हुई है। इसी के चलते लोग पहले दिन ही मैच के लिए टिकट खरीदने टिकट काउंटर पहुंचे। लेकिन यहां टिकट खरीदने वालों की संख्या हजारों की तादाद में पहुंच गई। इस दौरान भीड़ को कंट्रोल करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन पुलिस की लाख कोशिशों के बीच भी भीड़ कंट्रोल के बाहर हो गई और स्टेडियम में भगदड़ मच गई।
यह भी पढ़ें: 52 किलो सोना और 11 करोड़ कैश किसका? मध्य प्रदेश की ‘गोल्डन कार’ का रहस्य अनसुलझा
बताया जा रहा है कि कई लोग मंगलवार रात से ही टिकट खरीदने के लिए कतार में खड़े हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि 11,500 टिकट के लिए 10,500 लोग मंगलवार की रात से ही लाइन में खड़े थे। वहीं बुधवार की सुबह और कई हजार लोग टिकट की लाइन में जुड़ गए। देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और यह घटना हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने टिकट बिक्री व्यवस्था पर सवाल उठाए और उन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
2 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
3 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
4 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
4 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
5 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
6 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
8 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
8 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
8 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines