IGI Airport: कस्टम अधिकारियों को दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर बड़ी सफलता मिली है। अफसरों ने तीन ताजिकिस्तान नागरिकों को पकड़ा। इनके पास से 10 करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी मुद्रा बरामद हुई है। कस्टम का दावा है कि यह विदेशी मुद्रा की तस्करी का अब तक का सबसे बड़ा मामला है।
दिल्ली से जा रहे इस्तांबुल
कस्टम अधिकारियों के अनुसार, तीनों आरोपियों को तब पकड़ा गया जब वे इस्तांबुल के लिए फ्लाइट पकड़ने जा रहे थे। आरोपी शुक्रेवार को आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन पर थे। वे नई दिल्ली से फ्लाइट संख्या TK 0717 से इस्तांबुल के लिए टेकऑफ करने वाले थे। तभी तस्करी की सूचना मिली। यात्रियों के सामानों को चेक किया गया तो विदेशी मुद्रा बरामद हुई।
बरामद करेंसी को किया जब्त
विदेशी मुद्रा में 7,20,000 अमेरिकी डॉलर और 4,66,200 यूरो करेंसी है। यह 10,06,78,410 रुपये के बराबर है।
बरामद विदेशी मुद्रा को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें: रेलवे ने दिल्ली की दो मस्जिदों को थमाया नोटिस, 15 दिन का दिया अल्टीमेटम, जानें क्यों?
संबंधित खबरें
भारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
2 mins agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
1 hr ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
1 hr ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
2 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
2 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
3 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
4 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
5 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines